NIA के वॉन्टेड गोपाल को यूपी ATS ने किया ढेर, वाराणसी में एनकाउंटर
NIA के वॉन्टेड गोपाल को यूपी ATS ने किया ढेर, वाराणसी में एनकाउंटर वाराणसी में यूपी ATS की मुठभेड़ में बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह मारा गया. उस पर कुल 30 लाख रुपये का इनाम था और NIA के कई मामलों में वॉन्टेड था. उत्तर प्रद…

सौजन्य से:- ABP News
NIA के वॉन्टेड गोपाल को यूपी ATS ने किया ढेर, वाराणसी में एनकाउंटर
वाराणसी में यूपी ATS की मुठभेड़ में बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह मारा गया. उस पर कुल 30 लाख रुपये का इनाम था और NIA के कई मामलों में वॉन्टेड था.
उत्तर प्रदेश स्थित वाराणसी में यूपी एटीएस की प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमिटी (टीपीसी) के कमांडर बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता से मुठभेड़ हुई, जिसमें वह मारा गया. मुठभेड़ रामनगर थाना क्षेत्र में लंका मैदान के पास भोर के समय हुई.
जानकारी के मुताबिक, बृजेश अपने एक साथी के साथ बाइक से टेंगरा मोड़ से मुगलसराय की ओर जा रहा था. पुलिस टीम ने उसे रोकने की कोशिश की तो आरोप है कि वह बाइक से कूदकर पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा. जवाबी कार्रवाई में गोली लगने के बाद बृजेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मुठभेड़ के दौरान डिप्टी एसपी विपिन राय और हेड कांस्टेबल नितेंद्र कृष्ण की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोलियां लगीं.
हामिद अंसारी के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- ऐसा बयान...
झारखंड पुलिस ने दिया बयान
उधर, झारखंड पुलिस के आईजी ऑपरेशन्स और प्रवक्ता नरेंद्र सिंह ने बताया कि झारखंड पुलिस के आईजी एसटीएफ से मिली जानकारी के अनुसार, वाराणसी में आज सुबह हुई मुठभेड़ में बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह को मार गिराया गया.
बृजेश पर झारखंड सरकार की ओर से 25 लाख रुपये और एनआईए की ओर से 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था, यानी उस पर कुल 30 लाख रुपये का इनाम था. वह झारखंड में प्रतिबंधित संगठन तृतीय प्रस्तुति कमिटी (टीपीसी) का प्रमुख था और एनआईए ने उसे कई मामलों में वांछित घोषित किया था.
एबीपी लाइव को मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी के रामनगर थाना अंतर्गत सुबह 20 सितंबर को 30 लाख का इनामी नक्सली बृजेश गंजू जो झारखंड का रहने वाला है उसकी उत्तर प्रदेश एटीएस और पुलिस के साथ मुठभेड़ होती है . इस दौरान वह घायल हो जाता है . घायल होने के बाद उसे इलाज के लिए ले जाया जाता है जहां उसकी मौत होने की सूचना प्राप्त हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार वह रामनगर थाना अंतर्गत स्थित मार्ग से गाड़ी से कूद कर भागने का प्रयास कर रहा था पुलिस वालों पर फायरिंग भी शुरू कर दिया जिसमें क्रॉस फायरिंग के दौरान उसे गोली लगी.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


