नई सुपरफास्ट ट्रेन के संचालन को हरी झंडी: लखनऊ, कानपुर, मेरठ, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर व चंडीगढ़ सहित कई स्टेशनों पर रूकेगी - new superfast train links meerut to chandigarh lucknow sultanpur kanpur
नई सुपरफास्ट ट्रेन के संचालन को हरी झंडी: लखनऊ, कानपुर, मेरठ, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर व चंडीगढ़ सहित कई स्टेशनों पर रूकेगी रेलवे बोर्ड ने लखनऊ, कानपुर व मेरठ होते हुए सुल्तानपुर से कालका के बीच एक नई सुपरफास्ट ट्रेन को हरी…

सौजन्य से:- Jagran
नई सुपरफास्ट ट्रेन के संचालन को हरी झंडी: लखनऊ, कानपुर, मेरठ, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर व चंडीगढ़ सहित कई स्टेशनों पर रूकेगी
रेलवे बोर्ड ने लखनऊ, कानपुर व मेरठ होते हुए सुल्तानपुर से कालका के बीच एक नई सुपरफास्ट ट्रेन को हरी झंडी दे दी है। यह ट्रेन आधुनिक एलएचबी कोचों के साथ ...और पढ़ें
HighLights
- सुल्तानपुर-कालका सुपरफास्ट ट्रेन को रेलवे बोर्ड की हरी झंडी।
- ट्रेन में लगे होंगे आधुनिक और आरामदायक एलएचबी कोच।
जागरण संवाददाता, मेरठ। जनपदवासियों के लिए खुशखबरी है। रेलवे बोर्ड ने लखनऊ और कानपुर होते हुए वाया मेरठ एक नई ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दे दी है। सुपरफास्ट श्रेणी की ट्रेन मध्य उत्तर प्रदेश को चंडीगढ़ से जोड़ेगी। यह सुल्तानपुर से कालका के बीच संचालित होगी और सप्ताह में तीन दिन चलेगी।
बोर्ड ने उत्तर रेलवे के अधिकारियों को जल्द इस ट्रेन के संचालन की तिथि निर्धारित करने के निर्देश दिए गए है। रेलवे बोर्ड के अधिकारियों की गत माह ट्रेन के संचालन को लेकर बैठक की थी। दो दिन चली बैठक के बाद ट्रेन टाइमटेबल निर्धारित कर दिया गया है।
यह ट्रेन सुपरफास्ट होगी। सुल्तानपुर से ट्रेन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी। वहीं कालका से ट्रेन बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित होगी।
ट्रेन संख्या 22260 सुल्तानपुर से दिन में 11:30 बजे चलेगी। हाथरस पहुंचने का समय शाम 7:20, मेरठ सिटी पहुंचने का समय 11:05 और कालका पहुंचने का समय अगले दिन सुबह 4:20 बजे है। कालका से ट्रेन सुबह 11:30 बजे चलेगी। मेरठ सिटी स्टेशन पहुंचने का समय शाम 4:35 बजे, हाथरस पहुंचने का समय रात 8:10 बजे और सुल्तानपुर पहुंचने का समय सुबह 4:20 बजे है।
ट्रेन में आधुनिक और आरामदायक एलएचबी (लिंके हाफमैन बुश) कोच लगे होंगे। यह कोच जर्मन तकनीकि पर आधारित हैं। यह हल्के होते हैं और 160 से 200 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने में सक्षम हैं।
ट्रेन इन स्टेशनों पर भी रुकेगी
- मुसाफिर खाना स्टेशन
- महाराजा बिजलीपासी
- हैदरगढ़
- लखनऊ
- उन्नाव
- कानपुर
- बुलंदशहर
- हापुड़
- मेरठ
- मुजफ्फरनगर
- सहारनपुर
- अंबाला कैंट
- चंडीगढ़
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

1 घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, ड्रेनेज सिस्टम की खुली पोल

'एक गुंडा बरेली में भी दंगा करवाता था', CM योगी बोले- आज नाक रगड़वा रही सरकार

UP Weather 10 August: यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लखनऊ में भी बरसेंगे बादल


