नोएडा अथॉरिटी की बोर्ड बैठक में अहम फैसले, रजिस्ट्री के लिए नई पॉलिसी को मंजूरी
नोएडा अथॉरिटी की बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। इसमें रजिस्ट्री को सहज बनाने के लिए नई पॉलिजी को मंजूरी दी गई है। नोएडा: शनिवार को नोएडा अथॉरिटी की बोर्ड बैठक हुई है। बैठक में फ्लैट बायर्स की रजिस्ट्री को सहज बनाने…

सौजन्य से:- Navbharat Times
नोएडा अथॉरिटी की बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। इसमें रजिस्ट्री को सहज बनाने के लिए नई पॉलिजी को मंजूरी दी गई है।
नोएडा: शनिवार को नोएडा अथॉरिटी की बोर्ड बैठक हुई है। बैठक में फ्लैट बायर्स की रजिस्ट्री को सहज बनाने के लिए नई पॉलिसी को मिली मंजूरी। बिल्डर का बकाया जमा न होने की वजह से फ्लैट की रजिस्ट्री कराने के लिए एनओसी अथॉरिटी नहीं देती थी। अब फ्लैटों की संख्या के हिसाब से देनदारी का 5-10 प्रतिशत जमा करके ही बिल्डर को एनओसी मिल सकेगी और फ्लैटों की रजिस्ट्री हो सकेगी।
नोएडा में स्थित कॉपरेटिव हाउसिंग सोसायटीज में 1996 से लंबित रजिस्ट्री के मसले सुलझाने के लिए भी प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इन सोसायटियों में जीपीए के आधार पर फ्लैटों की बिक्री हो रही थी। अब मौजूदा ऑनर की रजिस्ट्री हो सकेगी। 2.5 से 15 प्रतिशत तक चार्ज का प्रावधान रखा गया है।
किसानों का मुआवजा 53 प्रतिशत तक बढ़ाने के प्रस्ताव को मिली मंजूरी मिली है। किसान लंबे समय से मुआवजा बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इससे किसानों के आंदोलन में राहत उम्मीद है। अथॉरिटी में आने वाले वन टाइम लीज रेंट के फंड को सेविंग फंड के लिए रिजर्व कर दिया गया है। इस फंड से मिलने वाले ब्याज के पैसे से भविष्य में शहर का मेंटेनेंस किया जाएगा।
सेक्टर-145 में कूड़ा निस्तारण प्लांट बनाने को मंजूरी मिल गई है। इसके लिए आरएफपी जल्द जारी किया जाएगा। सेक्टर-94 में बनाए गए औषधि पार्क के मेंटेनेंस को सस्टेनेबर बनाने के लिए कंपनी को मंजूरी दी गई। टाटा एलईडी लाइट के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। सस्टेनेबल मॉ़डल पर शहर की प्रकाश व्यवस्था आधारित होगी।
लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।
अनुभव
यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।
शिक्षा
राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


