तिब्बत में टूटा बांध, नेपाल में बाढ़ ने मचाया भंयकर उत्पात, कुशीनगर और महाराजगंज को लेकर सीएम योगी चिंतित
Nepal Flash Flood UP Effect: नेपाल में आई बाढ़ का असर उत्तर प्रदेश के पूर्वोत्तर भाग में देखने को मिल सकता है। तिब्बत की तरफ से आए सैलाब ने नेपाल में कहर मचा दिया है। हाइलाइट्स नेपाल में भीषण बाढ़ के कारण मची है तबाही बा…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Nepal Flash Flood UP Effect: नेपाल में आई बाढ़ का असर उत्तर प्रदेश के पूर्वोत्तर भाग में देखने को मिल सकता है। तिब्बत की तरफ से आए सैलाब ने नेपाल में कहर मचा दिया है।
हाइलाइट्स
नेपाल में भीषण बाढ़ के कारण मची है तबाही
बाढ़ का असर उत्तर प्रदेश में भी दिखने के आसार
सीएम योगी ने सीमावर्ती इलाकों को दिए निर्देश
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसा खतरा मंडरा रहा है। गंगा नदी उफान पर है। पश्चिमी यूपी से लेकर प्रयागराज, वाराणसी तक गंगा नदी के बढ़े जलस्तर के कारण तटीय इलाकों में रहने वालों की चिंता बढ़ी हुई है। वहीं, पहाड़ों पर लगातार जारी तेज बारिश का असर प्रदेश की तमाम नदियों में दिख रहा है। इस बीच नेपाल में भारी बारिश और बाढ़ ने उत्तर प्रदेश की कई नदियों पर दबाव बढ़ा दिया है। तिब्बत से आए सैलाब ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचाई है। बाढ़ के कारण भोटेकोशी नदी का जलस्तर उफान पर है। इसका असर इससे जुड़ने वाली नदियों त्रिशूल और नारायणी या गंडक नदी पर दिख सकता है। इसको लेकर गंडक नदी के बेसिन क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है।
सीएम योगी ने जताई चिंता
नेपाल में बाढ़ से तबाही पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई क्षति अत्यंत चिंताजनक है। भगवान पशुपतिनाथ से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना है। सीएम योगी ने कहा कि इसके प्रभाव से उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज और कुशीनगर में गंडक एवं नारायणी नदियों के जलस्तर में वृद्धि और बाढ़ की संभावना है। इसको देखते हुए उन्होंनेस्थानीय प्रशासन को पूर्ण सतर्कता बरतने और आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
गोरखपुर तक अलर्ट
नेपाल में आई भीषण बाढ़ का असर गंडक नदी पर पड़ना तय माना जा रहा है। इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। गंडक मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज और कुशीनगर जिलों से होकर गुजरती है। वहीं, गंडक नदी से घाघरा नदी का भी जुड़ाव है। घाघरा नदी भी नेपाल से निकाल कर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से होकर गुजरती है।
नेपाल में खराब स्थिति को देखते हुए गोरखपुर से लेकर अयोध्या तक के इलाके नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इसको लेकर स्थानीय प्रशासन नदियों के जल स्तर पर लगातार निगरानी बढ़ाई हुए है।
नेपाल में मची है तबाही
चीन के तिब्बत से आई अचानक बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचाई है। भोटेकोशी नदी का पानी अचानक बढ़ने से टिमुरे और स्याब्रुबेसी इलाके के कई घरों, बाजारों और दूसरी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। तेज बहाव में वाहन और सामान बहते दिखे। वहीं, नदी पर बना एक पुल भी पानी के तेज बहाव में टूट गया। बाढ़ के बाद टिमुरे बॉर्डर पोस्ट पर तैनात 9 पुलिसकर्मी लापता बताए जा रहे हैं।
नेपाल में बाढ़ के असर को देखते हुए बिहार में पहले ही अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर जिला हाई अलर्ट पर हैं। जिस स्थान पर आपदा आई है, वह गोरखपुर से 500 किलोमीटर से भी कम दूरी पर है। इस कारण जिले में भी लोग लगातार नदियों के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं।।
लेखक के बारे मेंराहुल पराशरराहुल पराशर नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की यूपी-उत्तराखंड टीम में काम करते हैं। प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका 22 साल लंबा का अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। राहुल पराशर ने अक्टूबर 2021 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्होंने पिछले 4 वर्षों में यूपी विधानसभा चुनाव, यूपी निकाय चुनाव, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव, यूपी में एसआईआर प्रक्रिया जैसे बड़े घटनाक्रम का विस्तृत कवरेज किया है। राजनीति गतिविधियों से लेकर प्रशासनिक हलचल और क्राइम की घटनाओं पर उनका फोकस रहता है।
विशेषज्ञता- राजनीतिक खबरों का विश्लेषण, क्राइम की घटनाओं पर विस्तृत रिपोर्ट, प्रशासनिक हलचल को लेकर इनसाइड स्टोरी, सरकार के फैसलों का आम लोगों पर असर का विश्लेषण।
पत्रकारिता अनुभव: अखबार और डिजिटल मीडिया में 22 साल से कार्यरत
राहुल पराशर ने साल 2004 में प्रभात खबर, पटना से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में जूनियर रिपोर्टर से लेकर प्रधान संवाददाता के पद पर काम किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा, राजद, जदयू और लोजपा जैसे दलों को कवर किया। उन्होंने शिक्षा विभाग की लंबे समय तक रिपोर्टिंग की। नवभारत टाइम्स वेबसाइट में काम करते हुए शानदार कवरेज के लिए कई बार संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया है।
शिक्षा:
राहुल पराशर ने वर्ष 2004 में भारतीय विद्या भवन के पीके इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म का कोर्स किया है। मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर से आने वाले राहुल पराशर ने नेतरहाट, झारखंड से स्कूली शिक्षा ग्रहण की। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर से वर्ष 2002 में स्नातक की डिग्री हासिल की है।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


