होमक्राइमकानपुर में NEET छात्र ने किया सुसाइड, भाई की हालत देख बहन चीख पड़ी, पढ़ाई को लेकर तनाव में था
क्राइम

कानपुर में NEET छात्र ने किया सुसाइड, भाई की हालत देख बहन चीख पड़ी, पढ़ाई को लेकर तनाव में था

कानपुर में NEET छात्र ने किया सुसाइड, भाई की हालत देख बहन चीख पड़ी, पढ़ाई को लेकर तनाव में था सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. By ETV Bharat…

ETV Bharat के अनुसार15 सितंबर 2026 को 07:04 pm बजे
कानपुर में NEET छात्र ने किया सुसाइड, भाई की हालत देख बहन चीख पड़ी, पढ़ाई को लेकर तनाव में था

सौजन्य से:- ETV Bharat

कानपुर में NEET छात्र ने किया सुसाइड, भाई की हालत देख बहन चीख पड़ी, पढ़ाई को लेकर तनाव में था

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 15, 2026 at 10:56 PM IST

कानपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित राधापुरम में मंगलवार को नीट की तैयारी कर रहे 18 वर्षीय छात्र ने सुसाइड कर लिया. दोपहर में खाना खाने के बाद वह कमरे में चला गया था. छोटी बहन ने खिड़की से शव देखा. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

राधापुरम निवासी अरुण सिंह यादव एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं. उनके परिवार में पत्नी रेखा, दो बेटियां कशिश और सुरभि तथा 18 वर्षीय बेटा अंश उर्फ लवकुश था. अंश की बड़ी बहन पुणे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, जबकि छोटी बहन सुरभि घर पर ही थी. परिजनों ने पुलिस को बताया कि अंश नीट प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था और पिछले कुछ समय से पढ़ाई को लेकर भारी दबाव महसूस कर रहा था.

मंगलवार को पिता अरुण सिंह रोजाना की तरह काम पर चले गए थे और मां रेखा अपनी दुकान पर थीं. दोपहर में खाना खाने के बाद अंश अपने कमरे में सोने चला गया. काफी देर तक बाहर न आने पर जब परिजनों ने उसे आवाज दी, तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. इसके बाद छोटी बहन को अनहोनी की आशंका हुई. उसने दरवाजे के ऊपर बनी खिड़की से अंदर झांककर देखा. भाई की हालत देखकर उसकी चीख निकल गई.

परिजनों ने तत्काल यूपी-112 पर कॉल करके पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही कल्याणपुर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी ने बताया कि छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे. परिजनों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें : प्रयागराज में सपा नेता पवन यादव की हत्या, बाइक से आए बदमाशों ने पीठ में सटाकर मारी गोली

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें