दिल्ली-NCR में बारिश, कई इलाकों में 3 फीट पानी: एमपी-यूपी में बाढ़ जैसे हालात, वाराणसी में पुलिस चौकी डूबी; छत्तीसगढ़ में महिला पर बिजली गिरी
- Hindi News - National - Monsoon Rain & Flood Update: Bihar UP Flood Crisis | Himachal Road Block LIVEदिल्ली-NCR में बारिश, कई इलाकों में 3 फीट पानी:एमपी-यूपी में बाढ़ जैसे हालात, वाराणसी में पुलिस चौकी डूबी; छत्तीसगढ़…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- National
- Monsoon Rain & Flood Update: Bihar UP Flood Crisis | Himachal Road Block
LIVEदिल्ली-NCR में बारिश, कई इलाकों में 3 फीट पानी:एमपी-यूपी में बाढ़ जैसे हालात, वाराणसी में पुलिस चौकी डूबी; छत्तीसगढ़ में महिला पर बिजली गिरी
- कॉपी लिंक
दिल्ली-NCR के कई इलाकों में सोमवार सुबह तेज बारिश हुई। इससे संगम विहार, दुर्गा विहार और कनॉट प्लेस समेत कई इलाकों में 3-4 फीट तक पानी भर गया। घर, दुकानों में पानी घुस गया। सड़कों पर गाड़ियां फंस गईं।
यूपी में लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। 19 जिलों में बाढ़ आ गई। 92 गांवों में फसलें खराब हुई हैं, जबकि 26 गांव टापू बन गए हैं।
काशी में गंगा का पानी बढ़ने से दशाश्वमेध घाट की पुलिस चौकी डूब गई। प्रयागराज के दारागंज घाट का शमशान डूब गया, जिससे सड़कों पर अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है। ललितपुर में एक युवक की बाइक पुल पर पानी के तेज बहाव में बह गई।
मध्य प्रदेश के जबलपुर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में तेज बारिश हुई। अशोकनगर में युवक बाइक समेत बह गया। प्रदेश के 22 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट है।
छत्तीसगढ़ के मुंगेली में पैदल जा रही एक महिला पर बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बिलासपुर में स्कूल से घर लौट रहे 3 बच्चे घोंघा नदी में बह गए। बलरामपुर में भी कन्हर नदी पार कर रहा युवक तेज बहाव में बह गया। उसकी तलाश जारी है।
सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति
देशभर से मौसम की तस्वीरें
देश भर में मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
- कॉपी लिंक
दिल्ली में तेज बारिश और आंधी-तूफान की वजह से 15 फ्लाइट्स को दिल्ली एयरपोर्ट से डायवर्ट की गई हैं। इनमें दो इंटरनेशनल फ्लाइट्स भी शामिल हैं।
स्पाइसजेट समेत कई एयरलाइंस ने एडवाइजरी जारी करते हुए चेतावनी दी है कि खराब मौसम की वजह से उड़ानों पर असर पड़ सकता है। यात्रियों से कहा कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक कर लें।
- कॉपी लिंक
केरल में इस मानसून अब तक सामान्य से 23% कम बारिश हुई है। IMD के मुताबिक, 1 जून से 24 अगस्त के बीच राज्य में 1,278.7mm बारिश हुई, जबकि सामान्य बारिश 1,671.4mm होनी चाहिए थी।
वायनाड में सबसे ज्यादा 51% बारिश की कमी दर्ज हुई। IMD के अनुसार सामान्य से 20% से 59% कम बारिश को ‘कम बारिश’ माना जाता है।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
पौड़ी जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बीरोंखाल ब्लॉक के मैठाणाघाट-ग्वीन-रसियादेव रोड पर लैंडस्लाइड हुई। इससे सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। रोड पर गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई है।
- कॉपी लिंक
त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में बाढ़ आ गई। NDRF की 30 सदस्यीय टीम ने प्रभावित इलाकों से कम से कम 25 लोगों को सुरक्षित निकाला, जिनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है।
टीम ने बारिश से गिरे पेड़ के कारण बंद हाईवे को साफ करने का काम भी शुरू किया। प्रशासन, पुलिस, NDRF और SDRF की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड के पौड़ी जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बीरोंखाल ब्लॉक के मैठाणाघाट–ग्वीन–रसियादेव मोटरमार्ग पर रविवार को पहाड़ी दरक गई। भीषण भूस्खलन से सड़क का बड़ा हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल से घर लौट रहे तीन बच्चे घोंघा नदी के तेज बहाव में बह गए। तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। बलरामपुर में कन्हर नदी पार करते समय एक युवक तेज बहाव में बह गया। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
मानसून ट्रफ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) से बने स्ट्रॉन्ग सिस्टम से मध्य प्रदेश का पूर्वी हिस्सा तरबतर हो गया है। अगले 24 घंटे के दौरान इसी हिस्से में अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर है। भागलपुर के नवगछिया में आधी रात गंगा का कटाव होने लगा। खरीक प्रखंड के राघोपुर गांव में गंगा का तटबंध टूटने से बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल घर और गांव में पानी घुस गया है। मंत्री के घर से करीब 500 मीटर दूर बांध टूटा है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
यूपी में लगातार हो रही मानसूनी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। ललितपुर में रविवार को सैर नाले पर बना पुल डूब गया। तेज बहाव के बीच एक युवक बाइक लेकर पुल पार करने लगा। इस दौरान बाइक बह गई, गनीमत रही कि युवक बाल-बाल बच गया। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
राजस्थान के अलवर में सोमवार सुबह 6 बजे से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज 12 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, अलवर, धौलपुर, करौली में शनिवार देर शाम से शुरू हुआ बारिश का दौर रविवार दोपहर तक जारी रहा। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
हिमाचल प्रदेश में आज बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 24 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 25 से 27 अगस्त तक केवल छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
पंजाब के सभी जिलों में आज बारिश की संभावना है। चंडीगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद तापमान अब सामान्य के करीब पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
25 अगस्त
- छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और ओडिशा में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।
- अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, झारखंड, पूर्वी यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।
- बिहार, झारखंड, ओडिशा, बंगाल, सिक्किम समेत कुछ इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ आंधी-बिजली की संभावना है।
- आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और अन्य कुछ इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटे तक तेज हवाएं चल सकती हैं।
26 अगस्त
- मध्य प्रदेश और ओडिशा में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।
- अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी यूपी, झारखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।
- बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की हवाओं के साथ आंधी-बिजली की संभावना है।
- असम-मेघालय, छत्तीसगढ़, MP, पूर्वी राजस्थान और उत्तराखंड में बिजली गिरने की चेतावनी है।
- कॉपी लिंक
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


