रात में भरोसा, सुबह बुलडोजर कार्रवाई; सहारनपुर मस्जिद गिराए जाने पर चंद्रशेखर आजाद ने प्रशासन से पूछा सवाल
चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उन्हें रात करीब 12 बजे जनप्रतिनिधियों और एक वरिष्ठ अधिवक्ता के माध्यम से मस्जिद गिराए जाने की आशंका की जानकारी मिली थी। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों से फोन पर बातचीत की। उनका दावा है कि अधिकारियो…

सौजन्य से:- Navbharat Times
चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उन्हें रात करीब 12 बजे जनप्रतिनिधियों और एक वरिष्ठ अधिवक्ता के माध्यम से मस्जिद गिराए जाने की आशंका की जानकारी मिली थी। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों से फोन पर बातचीत की। उनका दावा है कि अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि मस्जिद को नहीं गिराया जाएगा। इसी भरोसे के बाद उन्होंने खुद लाइव आकर लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की थी।
कब्जा हटाना था तो पूरा ढांचा क्यों गिराया
सांसद ने कार्रवाई की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश में केवल कब्जा हटाने की बात थी, तो फिर पूरे धार्मिक ढांचे को गिराने की जरूरत क्यों पड़ी? उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने और किसी धार्मिक स्थल को पूरी तरह ध्वस्त करने में अंतर है। उन्होंने न्यायिक प्रक्रिया का हवाला देते हुए प्रशासन से पूछा कि जब किसी आदेश के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील का रास्ता मौजूद है, तो कार्रवाई इतनी जल्दबाजी में क्यों की गई? चंद्रशेखर ने सवाल किया, क्या शासन-प्रशासन हायर ज्यूडिशियरी से ऊपर हो गया है? क्या आप न्यायपालिका से ऊपर हो गए हैं या खुद में कोर्ट बनना चाहते हैं।धार्मिक स्थलों को राजनीति से दूर रखने की अपील
चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि सहारनपुर में मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे और चर्च जैसे विभिन्न धार्मिक स्थलों के साथ अलग-अलग समुदायों की आस्था जुड़ी है। ऐसे में किसी भी धार्मिक स्थल को राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा बनाना उचित नहीं है। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 का उल्लेख करते हुए धार्मिक स्वतंत्रता और अधिकारों के सम्मान की बात कही। उन्होंने अपने पुराने बयान सब याद रखा जाएगा को लेकर भी सफाई दी। कहा कि उनका आशय किसी को धमकी देना नहीं, बल्कि ऐसी घटनाओं को जनता द्वारा याद रखे जाने से है।भाजपा सरकार पर भी साधा निशाना
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चंद्रशेखर आजाद ने भाजपा और प्रदेश सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि रोजगार, महंगाई, रोटी, कपड़ा और मकान जैसे मुद्दों की बजाय राजनीतिक बयानबाजी में हिंदू-मुस्लिम मुद्दे अधिक हावी हो रहे हैं। उन्होंने पंचायत चुनाव को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। चंद्रशेखर ने कहा कि आजाद समाज पार्टी इस मामले में कानूनी लड़ाई लड़ेगी। अदालत में पूरे मामले को मजबूती से रखा जाएगा और कार्रवाई के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की जाएगी। जरूरत पड़ने पर आंदोलन की बात भी उन्होंने कही।उन्होंने कहा कि किसी एक जिले की घटना मानकर चुप नहीं बैठा जा सकता। यदि आज आवाज नहीं उठाई गई तो भविष्य में ऐसी कार्रवाई कहीं और भी हो सकती है। सरकार को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि जनता घबराएगी नहीं, उसका मनोबल और बढ़ेगा और वह आपको वोट की चोट से जवाब देगी।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


