होमक्राइमबुलंदशहर पुलिस NAFIS पोर्टल पर यूपी में अव्वल: जुलाई में अपराधियों का डाटा फीड करने में हासिल किया पहला स्थान - Bulandshahar News
क्राइम

बुलंदशहर पुलिस NAFIS पोर्टल पर यूपी में अव्वल: जुलाई में अपराधियों का डाटा फीड करने में हासिल किया पहला स्थान - Bulandshahar News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Bulandshahar - Bulandshahr Police Tops UP In NAFIS Portal Crime Data Feed | July 2026 बुलंदशहर पुलिस NAFIS पोर्टल पर यूपी में अव्वल:जुलाई में अपराधियों का डाटा फीड करने में हासिल कि…

Dainik Bhaskar के अनुसार27 अगस्त 2026 को 09:27 am बजे
बुलंदशहर पुलिस NAFIS पोर्टल पर यूपी में अव्वल:  जुलाई में अपराधियों का डाटा फीड करने में हासिल किया पहला स्थान - Bulandshahar News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Bulandshahar

- Bulandshahr Police Tops UP In NAFIS Portal Crime Data Feed | July 2026

बुलंदशहर पुलिस NAFIS पोर्टल पर यूपी में अव्वल:जुलाई में अपराधियों का डाटा फीड करने में हासिल किया पहला स्थान

- कॉपी लिंक

बुलंदशहर पुलिस ने तकनीकी पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण के अभियान में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (NAFIS) पोर्टल पर अपराधियों का फिंगरप्रिंट और बायोमेट्रिक डेटा अपलोड करने के मामले में बुलंदशहर पुलिस ने जुलाई 2026 में पूरे उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में यह सफलता मिली है। उनके निर्देशन में जनपद के सभी थाना प्रभारियों और विवेचकों ने अपराधियों के फिंगरप्रिंट, फोटोग्राफ तथा अन्य महत्वपूर्ण विवरणों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पोर्टल पर अपलोड किया। वरिष्ठ अधिकारियों की नियमित समीक्षा और प्रभावी निगरानी ने इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई 2026 में कुल 590 अपराधियों का शत-प्रतिशत डेटा NAFIS पोर्टल पर सफलतापूर्वक फीड किया गया। इनमें 452 गिरफ्तार अपराधी और 38 आत्मसमर्पण करने वाले अपराधी शामिल हैं।

NAFIS (नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम) भारत सरकार और राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा विकसित एक आधुनिक बायोमेट्रिक पहचान प्रणाली है। यह अपराधियों की त्वरित पहचान, अंतरराज्यीय अपराधों के खुलासे और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण में सहायक है। बुलंदशहर पुलिस की यह उपलब्धि जिले में अपराध नियंत्रण को और सशक्त करेगी।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें