दिशा समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा: मुरादाबाद सांसद ने दिए पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश - Moradabad News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Moradabad - Moradabad MP Ruchi Veera Reviews Development Schemes & Leopard Safety दिशा समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा:मुरादाबाद सांसद ने दिए पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Moradabad
- Moradabad MP Ruchi Veera Reviews Development Schemes & Leopard Safety
दिशा समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा:मुरादाबाद सांसद ने दिए पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश
- कॉपी लिंक
सांसद रुचि वीरा की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पंचायती राज, पशुपालन, पेंशन, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पेयजल, शिक
तेंदुओं से सुरक्षा के लिए संवेदनशील गांवों में विशेष सतर्कता तहसील ठाकुरद्वारा के गांव बलिया सहित विभिन्न ग्रामों में सक्रिय तेंदुओं के रेस्क्यू तथा ग्रामीणों की सुरक्षा के संबंध में सांसद ने जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया एवं प्रभारी अधिकारी आपदा/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ममता मालवीय से जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन द्वारा वन विभाग को ट्रैप केज सहित अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। संवेदनशील ग्रामों में नियमित रूप से ग्राम चौपालों का आयोजन कर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही रात्रिकालीन गश्त एवं फ्लड लाइटों के माध्यम से भी पर्याप्त प्रकाश एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही है। सांसद ने निर्देश दिए कि तेंदुए के प्रभाव वाले क्षेत्रों में ग्रामीणों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निरंतर सुनिश्चित की जाएं।
स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने पर जोर स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान सांसद ने जनपद में उपलब्ध चिकित्सा संसाधनों, चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी से प्राप्त की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिला चिकित्सालय एवं जिला महिला चिकित्सालय के साथ-साथ सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त चिकित्सा संसाधन उपलब्ध हैं तथा चिकित्सक एवं अन्य स्टाफ सक्रियता से स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। जिला महिला चिकित्सालय तथा जिला चिकित्सालय में दो-दो अल्ट्रासाउंड मशीनें उपलब्ध हैं। जनपद में सीटी स्कैन की सुविधा भी उपलब्ध है। आगामी दो से तीन माह में एमआरआई मशीन उपलब्ध होने की संभावना है, जिससे जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती मिलेगी। सांसद ने निर्देश दिए कि आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुगमता एवं समयबद्धता के साथ उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।
कुपोषण उन्मूलन के लिए पोषण पुनर्वास केंद्रों को पूरी क्षमता से संचालित करने के निर्देश जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि जनपद में कुपोषण उन्मूलन के लिए जिला स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। पोषण पुनर्वास केंद्र में बेड की संख्या बढ़ाई गई है। उन्होंने आईसीडीएस एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को केंद्रों को पूरी क्षमता के साथ संचालित करने तथा कुपोषित बच्चों को आवश्यक उपचार एवं पोषण सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
फसल क्षति का सर्वे कर किसानों को शीघ्र उपलब्ध कराएं सहायता कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के दौरान माननीय सांसद ने निर्देश दिए कि बारिश एवं बाढ़ के कारण जिन किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं, उनका नियमानुसार सर्वे कराकर पात्र किसानों को यथाशीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने उप निदेशक कृषि को जनपद में जैविक खेती के लिए चिन्हित क्लस्टरों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि जैविक खेती के प्रति किसानों के वर्तमान रुझान एवं भविष्य की संभावनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर आकलन किया जा सके।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की भी हुई समीक्षा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की समीक्षा के दौरान परियोजना निदेशक श्वेतांक पाण्डेय ने बताया कि वर्ष 2024-25 में प्राप्त 2027 आवासों के लक्ष्य के सापेक्ष 1997 आवास पूर्ण कराए जा चुके हैं, जबकि शेष आवासों पर कार्य प्रक्रियाधीन है।
राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए सांसद ने जिला समाज कल्याण अधिकारी से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजना की जानकारी मिल सके और उन्हें समय से योजना का लाभ प्राप्त हो।
विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की प्रभावी मॉनिटरिंग पर जोर शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान सांसद ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि विद्यालयों में संचालित मध्यान्ह भोजन योजना की विकासखंड स्तर पर नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि विकासखंड स्तर पर विभागीय अधिकारियों द्वारा व्हाट्सऐप ग्रुप बनाए जाएं, जिसमें प्रत्येक विद्यालय से मध्यान्ह भोजन की नियमित फोटो भेजी जाए, ताकि भोजन की गुणवत्ता, उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की प्रभावी निगरानी की जा सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संगीता गौतम सहित समिति के सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज बंद: भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किया आदेश, 2 दिनों से लगातार हो रही बरसात - Lucknow News

लखनऊ में थमने का नाम नहीं ले रही बारिश, टूटा 19 साल का रिकॉर्ड

कानपुर में 32 घंटे से लगातार बारिश जारी: 12वीं तक के स्कूल बंद; सितंबर में 45 साल बाद रिकॉर्ड टूटा, CSJMU में परीक्षा रद्द - Kanpur News


