यूपी के विभिन्न जिलों से करोड़ों के गुम मोबाइल बरामद, फोन मिलते ही कइ लोगों के खिल उठे चेहरे
यूपी के विभिन्न जिलों से करोड़ों के गुम मोबाइल बरामद, फोन मिलते ही कइ लोगों के खिल उठे चेहरे भारत सरकार द्वारा संचालित केंद्रीय उपकरण पहचान पंजीकरण पोर्टल की सहायता से करोड़ों के मोबाइल फोन बरामद. By ETV Bharat Uttar Pra…

सौजन्य से:- ETV Bharat
यूपी के विभिन्न जिलों से करोड़ों के गुम मोबाइल बरामद, फोन मिलते ही कइ लोगों के खिल उठे चेहरे
भारत सरकार द्वारा संचालित केंद्रीय उपकरण पहचान पंजीकरण पोर्टल की सहायता से करोड़ों के मोबाइल फोन बरामद.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : September 9, 2026 at 8:40 PM IST
गोरखपुर/इटावा/उन्नाव: जनपद में गायब और खोए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में गोरखपुर, इटावा और उन्नाव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. भारत सरकार द्वारा संचालित केंद्रीय उपकरण पहचान पंजीकरण पोर्टल की सहायता से गोरखपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गायब 1.49 करोड़ के 826 गुम मोबाइल, इटावा से 100, उन्नाव से 120 एंड्रॉयड फोन बरामद किए गए हैं. बरामद फोन की अनुमानित कीमत करोड़ों में बताई जा रही है.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई. विभिन्न थानों के अपराध एवं अपराधी नियंत्रण नेटवर्क ने गुम मोबाइल फोन में इस्तेमाल किए जा रहे सिम नंबरों और उसकी लोकेशन की जानकारी जुटाई. इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई कर, मोबाइल फोन बरामद कर लिया.
नगर अधीक्षक निमिष पाटील के मुताबिक, उक्त पोर्टल शुरू होने के बाद से जिले में अब तक अलग-अलग चरणों में कुल 3,463 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं. इन सभी मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत पांच करोड़ 98 लाख 36 हजार 978 रुपये आंकी गई है.
मोबाइल फोन वापस मिलने पर उनके स्वामियों ने गोरखपुर पुलिस और संबंधित पुलिसकर्मियों का आभार जताया और पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है.
इटावा से 100 मोबाइल फोन बरामद:
वहीं, इटावा सर्विलांस और एसओजी टीम ने अथक प्रयास कर 100 मोबाइल फोन बरामद किए हैं. बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है. पुलिस ने सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए हैं. बरामद मोबाइलों में सबसे ज्यादा वीवो के 27, ओप्पो के 16, रियलमी के 16 और सैमसंग के 14 मोबाइल शामिल हैं. इसके अलावा रेडमी के 7, मोटोरोला के 6, इनफिनिक्स के 3, पोको के 3, वनप्लस के 3, आईक्यू के 2, लावा के 2 और टेक्नो का एक मोबाइल बरामद किया गया था.
उन्नाव पुलिस ने 120 मोबाइल फोन बरामद किए हैं:
दूसरी तरफ, उन्नाव पुलिस ने CEIR पोर्टल का इस्तेमाल करते हुए बुधवार को 120 मोबाइल फोन बरामद किए. बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह के निर्देशन में सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए हैं.
ये भी पढ़ें: कानपुर देहात पुलिस की बड़ी सफलता: ₹30 लाख के 201 खोए मोबाइल बरामद, असली मालिकों को वापस मिला फोन
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


