अलीगढ़ में करणी सेना के जिलाध्यक्ष को भीड़ ने पकड़कर पीटा, जुलूस निकाला, 'जय भीम' के लगवाए नारे
Aligarh News: अलीगढ़ में करणी सेना के जिलाध्यक्ष सचिन राघव अपने भाई व एक दोस्त के साथ घंटाघर के पास चाट खा रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों की भीड़ आई और उनसे मारपीट करने लगी। सूरज मौर्या, अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में क्…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Aligarh News: अलीगढ़ में करणी सेना के जिलाध्यक्ष सचिन राघव अपने भाई व एक दोस्त के साथ घंटाघर के पास चाट खा रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों की भीड़ आई और उनसे मारपीट करने लगी।
सूरज मौर्या, अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में क्षत्रिय युवा करणी सेना के जिलाध्यक्ष सचिन राघव पर भीड़ ने हमला कर दिया। उनको सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर थप्पड़ और बेल्टों से जमकर पीटा। इस दौरान सचिन हाथ जोड़कर माफी मांगते दिखे। बचाने आए उनके छोटे भाई और दोस्त को भी लोगों ने मारकर घायल कर दिया। हमलावर सचिन को खींचकर अंबेडकर पार्क के अंदर ले गए। यहां उनसे वाल्मीकि समाज और डॉ. अंबेडकर के सम्मान में नारे लगवाए गए।
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस जैसे ही मौके पर पहुंची, हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने सचिन को उपचार और मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पुलिस हमलवारों की तलाश कर रही है।
100 लोगों की भीड़ ने घेर लिया
थाना सिविल लाइन इलाके के घंटाघर के पास बुधवार शाम को करीब 7 बजे सचिन राघव अपने छोटे भाई सुंदर और एक दोस्त प्रहलाद के साथ चाट खा रहे थे। तभी करीब 100 की संख्या में युवक वहां पहुंच गए और सचिन राघव और उनके भाई को घेर लिया। भीड़ ने जय भीम के नारे लगाते हुए करणी सेना के जिलाध्यक्ष को दौड़ा-दौड़ाकर लात घूंसों और बेल्टों से पीटना शुरू कर दिया। सचिन राघव की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सवर्ण समाज की पंचायत को माना जा रहा कारण
इस हमले के पीछे कल मंगलवार को हुई सवर्ण समाज की पंचायत को कारण माना जा रहा है। दरअसल, पंचायत में सचिन राघव के छोटे भाई सुंदर ने भाषण दिया था। उसने अपने सामाजिक कार्यों का जिक्र करते हुए अलग-अलग भूमिकाओं को लेकर टिप्पणी की थी। सुंदर ने कहा था कि जब हम पूजा करते हैं तो पंडित होते हैं। सरकार से लड़ते हैं तो क्षत्रिय और धन एकत्रित करते हैं तो वैश्य होते हैं। इसी क्रम में नहरों और पोखरों से मृत गोवंश निकालने के काम करते हैं तो हम भंगी होते हैं। सुंदर ने अपने भाषण का यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसी टिप्पणी को लेकर वाल्मीकि समाज में काफी आक्रोश था।
सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया है कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायल सचिन राघव को मेडिकल के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। वायरल वीडियो के आधार पर हमलवारों की पहचान की जा रही है। जल्द सबको पकड़ लिया जाएगा।
लेखक के बारे मेंवैभव पांडेवैभव पांडेय नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर जर्नलिस्ट/असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 18 साल का अनुभव है। वैभव पांडेय ने साल 2018 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। अभी वह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की खबरों पर बारीक नजर रखते हैं। पॉलिटिकल गतिविधियां, सामाजिक सरोकार और अपराध जगत से जुड़ीं खबरें उनकी प्राथमिकता में है। वह यूपी विधानसभा, लोकसभा, पंचायत और नगर निकाय चुनावों के कवरेज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। अच्छे काम की वजह से उन्हें संस्थान की तरफ से सम्मानित भी किया जा चुका है।
विशेषज्ञता- अपराध जगत से जुड़ी खबरों को तहकीकात के साथ पेश करने का खासा अनुभव है। इसके अलावा सियासी उठापटक से जुड़े राजनीतिक विश्लेषण और ओपनियन भी करते रहते हैं।
पत्रकारिता अनुभव: प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 18 साल से कार्यरत
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद अलग-अलग संस्थानों में काम किया। करियर की शुरुआत लखनऊ में हिदुस्तान समाचार न्यूज एजेंसी से हुई। इसके बाद आगरा के अकिंचन भारत अखबार में काम किया। फिर दिल्ली में देशबंधु और हिंदी डेली आज समाज (इंडिया न्यूज ग्रुप) में कार्यरत रहे। इस दौरान दिल्ली और एनसीआर से जुड़ी खबरों को कवर किया। दैनिक जागरण अखबार के सेंट्रल डेस्क पर लंबे समय तक तैनात रहे। यहां उन्होंने यूपी, उत्तराखंड समेत कई राज्यों की स्पेशल खबरों पर काम किया।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


