यूपी MLC चुनाव: सपा ने फिर जताया भरोसा, BJP 'लहर' में जीतने वाले को मौका
यूपी MLC चुनाव: सपा ने फिर जताया भरोसा, BJP 'लहर' में जीतने वाले को मौका प्रचंड लहर में भारतीय जनता पार्टी को पटखनी देने वाले आशुतोष सिन्हा और लाल बिहारी को समाजवादी पार्टी ने यूपी विधानसभा परिषद चुनाव के लिए अपना उम्मीद…

सौजन्य से:- ABP News
यूपी MLC चुनाव: सपा ने फिर जताया भरोसा, BJP 'लहर' में जीतने वाले को मौका
प्रचंड लहर में भारतीय जनता पार्टी को पटखनी देने वाले आशुतोष सिन्हा और लाल बिहारी को समाजवादी पार्टी ने यूपी विधानसभा परिषद चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है.
उत्तर प्रदेश विधान परिषद यानी एमएलसी चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है. यूपी के 11 एमएलसी सीट पर 23 अक्टूबर को वोटिंग होगी और 27 अक्टूबर को इन सीटों पर वोटिंग के नतीजे आएंगे. अब इसको लेकर पार्टियों ने अपनी तैयारी को और तेज कर दिया है. वहीं समाजवादी पार्टी की तरफ से पहले ही वाराणसी खंड के स्नातक एमएलसी और वाराणसी खंड के शिक्षक एमएलसी के लिए अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया जा चुका है.
'दिसंबर में हुए थे चुनाव, समाजवादी पार्टी को दिलाई थी जीत'
2020 दिसंबर वाराणसी खंड के शिक्षक एमएलसी चुनाव में सपा के लाल बिहारी यादव और वाराणसी खंड के स्नातक एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी के ही आशुतोष सिन्हा ने जीत हासिल की थी. एक बार फिर सपा ने इन्हें अपना उम्मीदवार बनाकर 2026 के एमएलसी चुनाव में उतारा है.
CM योगी बोले- शांति के लिए भारत की ओर देखती है विश्व मानवता
राजनीतिक जानकार बताते हैं कि 2019 में लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूरे देश में प्रचंड जनादेश मिला, इसके पहले 2017 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी बड़े-बड़े समीकरण को ध्वस्त करते हुए एक तरफ़ा बहुमत के साथ बीजेपी सत्ता में आई थी.
बीजेपी की लहर में सपा को दिलाई थी जीत
इस दौरान खासतौर पर पूर्वांचल में भारतीय जनता पार्टी की लहर चल रही थी, लेकिन इस दौर में भी 2020 दिसंबर के एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी के इन नेताओं ने जीत हासिल कर अपनी पार्टी को विधान परिषद में मजबूती प्रदान की थी और यही वजह है कि पार्टी इन पर एक बार और भरोसा करते हुए 2026 के एमएलसी चुनाव के मैदान में उतारा है. हालांकि अभी तक भारतीय जनता पार्टी की तरफ से इन सीट पर अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया गया है.
समाजवादी पार्टी एमएलसी आशुतोष सिन्हा का कहना है कि - राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर सेवा का अवसर प्रदान किया है और हमें पूरा भरोसा है कि हम लोगों का विश्वास जीतकर उनकी आवाज को सदन तक पहुंचाएंगे. आज नौजवानो के अलावा शिक्षक, शिक्षामित्र और वह वर्ग भी इस सरकार से बेहद निराश है जो समाज के मूलभूत आधार को मजबूत बनाने के लिए सबसे ज्यादा प्रभावी माना जाता है.
'धनबल बाहुबल का प्रयोग कर सकती है बीजेपी'
उन्होंने कहा कि बीजेपी धनबल और बाहुबल से लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर सकती है. अब आम जनमानस इन्हें पूरी तरह नकार चुका है. वहीं भारतीय जनता पार्टी की तरफ से भी एमएलसी चुनाव के लिए महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है, जिसमें प्रत्येक वोटर से जनसंपर्क अभियान को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में चार्जशीट दाखिल, वकीलों ने खड़े किए सवाल
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


