गोरखपुर नहर में मिला दो दिनों से लापता युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी - missing youths body found in gorakhpur canal probe on
गोरखपुर नहर में मिला दो दिनों से लापता युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी गोरखपुर के हरपुर बुदहट में दो दिन से लापता 35 वर्षीय दीपक दुबे का शव बुधवार को नहर में मिलने ...और पढ़ें HighLights - दो दिन से लापता युवक का शव नहर…

सौजन्य से:- jagran.com
गोरखपुर नहर में मिला दो दिनों से लापता युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
गोरखपुर के हरपुर बुदहट में दो दिन से लापता 35 वर्षीय दीपक दुबे का शव बुधवार को नहर में मिलने ...और पढ़ें
HighLights
- दो दिन से लापता युवक का शव नहर में मिला।
- मृतक की पहचान 35 वर्षीय दीपक दुबे के रूप में हुई।
- पुलिस मौत की वजह और परिस्थितियों की जांच कर रही है।
संवाद सूत्र, हरपुर बुदहट (गोरखपुर)। दो दिन से लापता युवक का शव बुधवार को नहर में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। मौके पर पहुंची हरपुर बुदहट पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की वजह स्पष्ट करने और नहर तक पहुंचने की परिस्थितियों की जांच पुलिस कर रही है।
भेउसा निवासी 35 वर्षीय दीपक दुबे दो दिन पहले घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। स्वजन ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। बुधवार को नहर में एक व्यक्ति का शव दिखाई देने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसी बीच पहुंचे स्वजन ने शव की पहचान दीपक दुबे के रूप में की। मृतक के पिता रामनाथ दुबे और बड़े भाई का नाम रामदयाल दुबे बताया गया है।
दीपक का शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। साथ ही दीपक के नहर तक पहुंचने की परिस्थितियों की भी पड़ताल की जा रही है।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा होगी हाईटेक, 23 करोड़ रुपये से लगेंगे AI कैमरे
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृत्यु की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि, पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


