वाराणसी के बड़ागांव में दबंगों ने दुकान में घुसकर की तोड़-फोड़, रंगदारी की मांग - miscreants infiltrate shop loot demand extortion in baragaon varanasi
वाराणसी के बड़ागांव में दबंगों ने दुकान में घुसकर की तोड़-फोड़, रंगदारी की मांग वाराणसी के काजीसरांय में एक चाय की दुकान पर लाठी-डंडों से लैस दबंगों ने तोड़फोड़ की, कर्मचारी को पीटा और ...और पढ़ें HighLights - काजीसरांय…

सौजन्य से:- Jagran
वाराणसी के बड़ागांव में दबंगों ने दुकान में घुसकर की तोड़-फोड़, रंगदारी की मांग
वाराणसी के काजीसरांय में एक चाय की दुकान पर लाठी-डंडों से लैस दबंगों ने तोड़फोड़ की, कर्मचारी को पीटा और ...और पढ़ें
HighLights
- काजीसरांय में चाय की दुकान पर दबंगों का हमला।
- लाठी-डंडों से तोड़फोड़, कर्मचारी को पीटा, 1900 रुपये लूटे।
- रंगदारी की मांग और जान से मारने की धमकी दी।
जागरण संवाददाता, वाराणसी (बड़ागांव)। थाना क्षेत्र के काजीसरांय में स्थित एक एयूटी स्टाल चाय की दुकान में रविवार की दोपहर बाद लाठी डंडा से लैस मनबढ़ो ने रंगदारी की मांग करते हुए तोड़ फोड़ कर दुकान में काम करने वाले युवक को मारपीट कर 1900 रुपया लूट लिया जिससे भयभीत दुकान संचालक ने स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उपरोक्त गांव निवासी शशांक द्विवेदी द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के अनुसार वह काजी सरांय में उनकी कोल्डड्रिंक और चाय की दुकान चलाते हैं जहां अहरक पाही निवासी उत्कर्ष सिंह एवं शिवम सिंह अपने 20 अन्य साथियों के साथ दुकान में काम करने वाले रवि गुप्ता पर जानलेवा हमला कर तोड़फोड़ करते हुये उपरोक्त धनराशि लूट लिये।
आरोप लगाया कि जाते जाते असलहा लहराते हुये बोले कि दुकान चलानी है तो हमलोगों को रंगदारी देनी पड़ेगी अगली बार आऊंगा तो जान भी ले लुंगा। वही पीड़ित ने तहरीर में बताया है कि उक्त आरोपित हमारे दुकान पर नौ सितम्बर को भी आए थे और रंगदारी ना देने पर धमकी देकर चले गए थे। वहीं घटना के बारे में थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा जा रहा है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


