होमक्राइमकानपुर में नाबालिग छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मां पर हत्या का आरोप, गले पर मिले चोट के निशान
क्राइम

कानपुर में नाबालिग छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मां पर हत्या का आरोप, गले पर मिले चोट के निशान

कानपुर में नाबालिग छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मां पर हत्या का आरोप, गले पर मिले चोट के निशान सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं. पिता ने जांच की मांग की है. By ETV Bharat Ut…

etvbharat.com के अनुसार11 सितंबर 2026 को 07:04 pm बजे
कानपुर में नाबालिग छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मां पर हत्या का आरोप, गले पर मिले चोट के निशान

सौजन्य से:- etvbharat.com

कानपुर में नाबालिग छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मां पर हत्या का आरोप, गले पर मिले चोट के निशान

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं. पिता ने जांच की मांग की है.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 11, 2026 at 10:18 PM IST

कानपुर : महाराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 साल के छात्र की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. छात्र के गले और शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद ग्रामीणों ने मां पर ही गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

विपौसी गांव में रहने वाले सर्वेश गुजरात में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं. करीब 14 साल पहले उनकी शादी गांव की रहने वाली संगीता से हुई थी. दंपती के 3 बेटे हैं. पत्नी संगीता ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 5 बजे बड़ा बेटा सत्यम चक्की से आटा लेकर घर लौटा था. उसने पेट में दर्द होने की बात कही और चारपाई पर लेट गया.

काफी देर तक जब वह नहीं उठा तो उसे जगाने की कोशिश की, लेकिन उसकी हालत बिगड़ चुकी थी. इसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शुक्रवार सुबह डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद जांच टीम मौके पर पहुंची. वहीं बाहर काम करने वाले मृतक के पिता ने पूरे मामले की जांच की मांग की है.

उन्होंने बताया कि सुबह पड़ोस के एक लड़के ने उन्हें फोन करके बेटे की मौत की जानकारी दी और बताया कि उसके सिर में चोट लगी है. मृतक सत्यम तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और गांव में अपनी मां के साथ रहता था. ग्रामीणों द्वारा मां पर शक जताए जाने के बावजूद अभी तक परिजनों की तरफ से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

मामले में चकेरी एसीपी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे पुलिस को मां द्वारा बेटे की हत्या की सूचना मिली थी. पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है, शिकायत मिलते ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : संभल में मस्जिद निर्माण को लेकर बवाल, हाईकोर्ट में विचाराधीन है मामला, गांव में फोर्स तैनात

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें