होमक्राइमवाराणसी में जलभराव को लेकर नगर विकास मंत्री सख्त, अधिकारियों को दी चेतावनी, बोले- लापरवाही पर निलंबन को रहें तैयार
क्राइम

वाराणसी में जलभराव को लेकर नगर विकास मंत्री सख्त, अधिकारियों को दी चेतावनी, बोले- लापरवाही पर निलंबन को रहें तैयार

वाराणसी में जलभराव को लेकर नगर विकास मंत्री सख्त, अधिकारियों को दी चेतावनी, बोले- लापरवाही पर निलंबन को रहें तैयार नगर विकास मंत्री ने प्रदेश के सभी नगरीय क्षेत्रों को जलभराव को लेकर अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने का नि…

ETV Bharat के अनुसार15 सितंबर 2026 को 01:04 pm बजे
वाराणसी में जलभराव को लेकर नगर विकास मंत्री सख्त, अधिकारियों को दी चेतावनी, बोले- लापरवाही पर निलंबन को रहें तैयार

सौजन्य से:- ETV Bharat

वाराणसी में जलभराव को लेकर नगर विकास मंत्री सख्त, अधिकारियों को दी चेतावनी, बोले- लापरवाही पर निलंबन को रहें तैयार

नगर विकास मंत्री ने प्रदेश के सभी नगरीय क्षेत्रों को जलभराव को लेकर अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया है.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 15, 2026 at 5:05 PM IST

वाराणसी : काशी में जलजमाव को लेकर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सख्ती दिखाई है. जल निकासी व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर उत्तर प्रदेश जल निगम के अधिशासी अभियंता पवन कुमार गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है. जेई के निलंबन के बाद महकमे में हड़कंप है. वहीं नगर विकास मंत्री ने प्रदेश के सभी नगरीय क्षेत्रों को जलभराव को लेकर अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया है.

उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान जल निकासी व्यवस्था में किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं होनी चाहिए. ये आमजन के लिए परेशानी का कारण बन सकती है, इसलिए अधिकारी पहले से तैयार रहें और यदि लापरवाही बरती गई तो बनारस में हुए निलंबन की याद रख लें.

मंत्री एके शर्मा ने कहा, वाराणसी सहित प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में जल निकासी व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग की जाए. प्रत्येक संवेदनशील क्षेत्र को चिन्हित कर वहां नालों, सीवर लाइनों और पम्पिंग स्टेशनों की स्थिति की पहले से समीक्षा की जाए.

जहां कहीं भी जल निकासी की व्यवस्था में कमी दिखाई दे, वहां तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि अधिकारी समस्या उत्पन्न होने का इंतजार न करें, बल्कि संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों में पहले से आवश्यक तैयारियां पूरी रखें.

उन्होंने कहा, जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही के लिए कोई स्थान नहीं है. शासन द्वारा अधिकारियों को पर्याप्त संसाधन और आवश्यक दिशा-निर्देश उपलब्ध कराए जा रहे हैं. ऐसे में कार्यों के क्रियान्वयन में लापरवाही अथवा उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी किसी भी दशा में स्वीकार नहीं की जाएगी.

उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए आगे भी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. मंत्री एके शर्मा ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आमजन को राहत देना है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.

यह भी पढ़ें : मेरठ में आवास विकास का कर्मचारी गिरफ्तार, पीएम आवास की रजिस्ट्री के नाम पर 6,000 रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें