होमक्राइममेरठ: पेंशन और मोबाइल को लेकर विवाद... बुजुर्ग मां ने बेटे-पोते को आग लगाई, फिर की खुदकुशी
क्राइम

मेरठ: पेंशन और मोबाइल को लेकर विवाद... बुजुर्ग मां ने बेटे-पोते को आग लगाई, फिर की खुदकुशी

उत्तर प्रदेश के मेरठ में पेंशन के पैसों और नए मोबाइल फोन को लेकर हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 65 साल क बुजुर्ग महिला…

AajTak के अनुसार20 सितंबर 2026 को 10:04 pm बजे
मेरठ: पेंशन और मोबाइल को लेकर विवाद... बुजुर्ग मां ने बेटे-पोते को आग लगाई, फिर की खुदकुशी

सौजन्य से:- AajTak

Sign In

Advertisement

X

उत्तर प्रदेश के मेरठ में पेंशन के पैसों और नए मोबाइल फोन को लेकर हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 65 साल क बुजुर्ग महिला ने अपने ही बेटे और पोते पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी. इसके बाद महिला ने गांव में एक पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, फलावदा के दादूपुर गांव की रहने वाली बुजुर्ग सुमित्रा देवी के परिवार में पेंशन के पैसों को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था. शनिवार की रात भी पेंशन के रुपयों और उनके 14 साल पोते उदय के लिए नया मोबाइल फोन खरीदने की बात को लेकर बहस हो गई.

आरोप है कि बहस के दौरान गुस्से में आकर सुमित्रा देवी ने ज्वलनशील पदार्थ निकालकर अपने बेटे परमवीर (45) और पोते उदय (14) पर छिड़क दिया और आग लगा दी. आग की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए.

पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग महिला का शव

चीख-पुकार सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों और परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई और दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है. लेकिन इस वारदात को अंजाम देने के बाद सुमित्रा देवी मौके से चली गईं. बाद में गांव के ही एक पेड़ से उनका शव लटकता हुआ मिला.

Advertisement

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत

सूचना मिलते ही फलावदा थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. इसके साथ ही फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और सबूत जमा किए. पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वो परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रहे हैं और मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----

TOPICS:

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें