पति की मौत, पत्नी ने तस्वीर लगाकर कांवड़ उठाई: गंगा में डूबते कांवड़िए को बचाया; मुजफ्फरनगर में बंकरों में हथियारों से लैस जवान तैनात - Meerut News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Meerut - Uttar Pradesh Kanwar Yatra 2026 LIVE Updates | Kanwariya Shiva Bhakti News | Meerut Bareilly LIVEपति की मौत, पत्नी ने तस्वीर लगाकर कांवड़ उठाई:गंगा में डूबते कांवड़िए को बच…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Meerut
- Uttar Pradesh Kanwar Yatra 2026 LIVE Updates | Kanwariya Shiva Bhakti News | Meerut Bareilly
LIVEपति की मौत, पत्नी ने तस्वीर लगाकर कांवड़ उठाई:गंगा में डूबते कांवड़िए को बचाया; मुजफ्फरनगर में बंकरों में हथियारों से लैस जवान तैनात
- कॉपी लिंक
पश्चिमी यूपी की सड़कों पर कांवड़ियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। कोई हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहा है, तो कोई जल लेने जा रहा है। इस बार कांवड़ यात्रा में भक्ति के साथ अलग-अलग रंग भी देखने को मिल रहे हैं। कहीं ‘आदि योगी’ थीम तो कहीं ‘कांतारा’ फिल्म की थीम पर कांवड़ लेकर भक्त चल रहे हैं।
सहारनपुर में रजनी ने पति की याद में कांवड़ उठाई। उन्होंने कांवड़ पर पति की तस्वीर लगाई है। उन्होंने कहा- 2022 में पति निशु की मौत हो गई थी। हापुड़ डीएम कविता मीना और एसपी केजी सिंह ने कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए। बरेली में मुस्लिमों ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। यहां कांवड़ियों के लिए प्रशासन ने कांवड़ विलेज बनवाया है।
वहीं, हरिद्वार में गंगा में डूब रहे यूपी के कांवड़ियों को बचा लिया गया। मेरठ में एक महिला बीमार पति को पीठ पर लादकर चल रही है। वह हरिद्वार से गंगाजल लेकर मेरठ पहुंची हैं। उनके साथ दोनों बच्चे भी हैं। रीना ने बताया-
बीमारी के कारण मेरे पति चल नहीं पाते। उनके ठीक होने की मन्नत लेकर पैदल कांवड़ यात्रा पर निकली हूं। मुझे भरोसा है कि भोलेनाथ मेरी अर्जी जरूर सुनेंगे।
इधर, जैसे-जैसे शिवभक्त कांवड़ियों की संख्या बढ़ रही है, वैसे-वैसे सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त की जा रही है। मुजफ्फरनगर में भीड़भाड़ वाले इलाकों में बंकर तैयार किए गए हैं। यहां बुलेटप्रूफ जैकेट पहने और ऑटोमेटिक हथियारों से लैस जवान तैनात हैं। ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है।
10 तस्वीरों में देखिए कांवड़ के रंग…
यूपी में कांवड़े से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
लाइव अपडेट्स
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
मेरठ में एक महिला बीमार पति को पीठ पर लादकर कांवड़ यात्रा करती नजर आई। रीना हरिद्वार से गंगाजल लेकर मेरठ पहुंची हैं। उनके साथ दोनों बच्चे भी हैं।
रीना ने बताया कि बीमारी के कारण उनके पति चल नहीं पाते। इसलिए उन्होंने भोलेनाथ से पति की अच्छी सेहत और जल्द ठीक होने की मन्नत मांगी है। इसी मन्नत को पूरा करने के लिए वह परिवार के साथ पैदल कांवड़ यात्रा कर रही हैं। रीना ने कहा, “मुझे भरोसा है कि भोलेनाथ मेरी अर्जी जरूर सुनेंगे।”
- कॉपी लिंक
मेरठ के रोहटा रोड निवासी सगे भाई आशीष और अक्षय अपनी बनाई ‘तेजस’ इलेक्ट्रिक बाइक से हरिद्वार से गंगाजल लेकर मेरठ लौट रहे हैं। दोनों ने 2022 में करीब 45 हजार रुपए खर्च कर यह बाइक तैयार की थी।
पिता ने बुलेट बाइक दिलाने से मना किया तो दोनों भाइयों ने खुद ही बाइक बनाने का फैसला किया था। उन्होंने PVC पाइप, 24 एंपियर का चार्जर और कबाड़ के सामान से इलेक्ट्रिक बाइक तैयार की। पाइप के अंदर बैटरी और चार्जिंग से जुड़े उपकरण फिट किए हैं।
दोनों भाइयों के मुताबिक, बाइक कुछ ही घंटों में चार्ज हो जाती है और करीब 150 किलोमीटर चलती है। इसे चलाने का खर्च करीब 5 रुपए में 150 किलोमीटर है। बाइक की अधिकतम रफ्तार करीब 65 किलोमीटर प्रति घंटा है।
आशीष और अक्षय इंजीनियरिंग के छात्र हैं। इससे पहले दोनों ने एक इलेक्ट्रिक साइकिल भी बनाई थी। कॉलेज आने-जाने में रोजाना करीब 100 रुपए खर्च होते थे। खर्च बचाने के लिए उन्होंने ऐसी साइकिल तैयार की, जो करीब 10 रुपए के खर्च में उन्हें कॉलेज लाने-ले जाने का काम करती थी।
- कॉपी लिंक
मेरठ में कांवड़ियों की सेवा में पुलिस जुटी हुई है। पुलिसकर्मी शिवभक्तों को भोजन और फल बांटते नजर आए। कांवड़ियों को फ्रूटी भी वितरित की गई।
- कॉपी लिंक
मेरठ में भक्त 23 फीट लंबी कांवड़ लेकर चल रहे हैं। भव्य कांवड़ राहगीरों और श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। कई लोग इसकी तस्वीरें और वीडियो मोबाइल में कैद करते नजर आए।
- कॉपी लिंक
गाजियाबाद में DCP सिटी धवल जायसवाल ने हेलिकॉप्टर से कांवड़ मार्गों का हवाई सर्वे किया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा भी की।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
मेरठ में सपा नेता गौरव चौधरी ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। गौरव चौधरी वही हैं, जिन्होंने लखनऊ की मेयर और भाजपा नेता सुषमा खर्कवाल के घर के बाहर हंगामा किया था। उन्होंने घर के बाहर लगी नेमप्लेट पर कालिख पोती थी और उसे चप्पल से पीटा था।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
हापुड़ डीएम कविता मीना और एसपी केजी सिंह ने हेलिकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। अफसरों ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी भी ली।
- कॉपी लिंक
मुज़फ्फरनगर के एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया-पवित्र कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। और उसी तरह से इस पवित्र कांवड़ यात्रा को बदनाम करने के लिए या किसी तरह की घटना-दुर्घटना करने के लिए कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा, कुछ राष्ट्र-विरोधी तत्वों के द्वारा कुछ न कुछ प्लान बनाया जाता रहता है और जिसकी इंटेलिजेंस... रियल-टाइम इंटेलिजेंस हम लोग को लगातार मिलती रहती है।
तो इन्हीं इंटेलिजेंस पर काम करते हुए हम लोगों ने न सिर्फ वहां पर BDDS की यूनिट्स, डॉग स्क्वॉड की यूनिट्स लगातार चेकिंग के लिए लगाई हैं, ATS की यूनिट एक खड़ी की है। साथ ही हमारी खुद की जनपद पुलिस भी है। हमने कई जगहों पर मोर्चे बना के और वहां पर राउंड द क्लॉक हमने आर्म्ड आदमी डिप्लॉय कर दिया है।
- कॉपी लिंक
मुजफ्फरनगर में सावन के महीने में शिवभक्त कांवड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी और सख्त की जा रही है। कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए भीड़भाड़ वाले इलाकों में बंकर तैयार किए गए हैं, जहां बुलेटप्रूफ जैकेट पहने ऑटोमेटिक हथियारों से लैस जवान तैनात किए गए हैं।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
बरेली में बदायूं के कछला से जल लेकर आ रहे कांवड़ियों पर मुस्लिमों ने फूल बरसाए।
- कॉपी लिंक
सहारनपुर में कांवड़ियों की भीड़ है। हरिद्वार से जल लेकर काफी संख्या में कांवड़िए आ रहे हैं। बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए शिवभक्त आगे बढ़ रहे हैं।
- कॉपी लिंक
हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली लौट रहा किंगकांग कांवड़ियों लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मेरठ में स्कूटी पर सवार किंगकांग को देखने के लिए जगह-जगह शिवभक्त और बच्चे जुट रहे हैं।
रोहित ने बताया- यह उनकी तीसरी कांवड़ यात्रा है। मेरे साथ मेरा दोस्त रोहन भी है। रोहन स्कूटी चला रहा है। जबकि रोहित किंगकांग बनता है। रोहित ने कहा- हर साल वह सामान्य तरीके से कांवड़ लेकर जाते थे, लेकिन इस बार कुछ अलग करने का विचार आया। इसी वजह से उन्होंने किंगकांग का रूप धारण किया, ताकि रास्ते में शिवभक्तों का मनोरंजन करने के साथ यात्रा को यादगार बनाया जा सके। इसके लिए उन्होंने करीब एक महीने तक रिहर्सल भी की।
किंगकांग का कॉस्ट्यूम काफी मोटा और वजनदार है। रोहित ने बताया कि पोशाक के अंदर गर्मी कम करने के लिए पीछे छोटा पंखा लगाया गया है, फिर भी इसे घंटों पहनकर चलना आसान नहीं है। उनका कहना है कि भोलेनाथ का नाम लेकर निकलने के बाद धूप और गर्मी की ज्यादा चिंता नहीं रहती।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- अतीक के बेटों के लिए बेकाबू हुई भीड़: पुलिसवालों ने थप्पड़ बरसाए, बंदूक की बट मारी, गम के बीच हंगामे की कहानी का VIDEO
- स्कूली बच्ची से रेप-मर्डर का आरोपी एनकाउंटर में ढेर: अर्धनग्न लाश झाड़ियों में फेंकी थी; बुलंदशहर में मां बोली- दरिंदा मारा गया...खुश हूं
- भास्कर एक्सक्लूसिवअतीक की कब्र बेटे उमर-अली ने पहली बार देखी: तीनों भाई सिर रखकर खूब रोए, भाई का जनाजा उठाया; बुआ से बोले- ये क्या हो गया
- विधायक पर गंदी हरकत का आरोप, महिला ने सबूत दिखाए: कहा- मेरी कार पर 'पास' लगवाया, PhD की फीस आधी कराने की सिफारिश की
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

मथुरा में कारसेवा की कोशिश, शाही ईदगाह से हिंदूवादी नेत्री को पुलिस ने हटाया; चप्पे-चप्पे पर फोर्स

UP: कांवड़ पथ पर पुष्पवर्षा से सीएम योगी ने पश्चिमी यूपी को साधा, कांवड़ियों पर चढ़ी सियासी समीकरणों की नई तासीर

CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल


