दिल्ली पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की मेरठ में गोली मारकर हत्या, कुछ महीने पहले हुई थी शादी
दिल्ली पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की मेरठ में गोली मारकर हत्या, कुछ महीने पहले हुई थी शादी मेरठ के हस्तिनापुर में दिल्ली पुलिस की तैयारी कर रहे नितिन की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस आरोपियों को ढूं…

सौजन्य से:- etvbharat.com
दिल्ली पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की मेरठ में गोली मारकर हत्या, कुछ महीने पहले हुई थी शादी
मेरठ के हस्तिनापुर में दिल्ली पुलिस की तैयारी कर रहे नितिन की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस आरोपियों को ढूंढ रही है.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : September 11, 2026 at 10:31 PM IST
मेरठ: मेरठ जिले के हस्तिनापुर कस्बे में शुक्रवार देर शाम बदमाशों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया. गंग नहर के किनारे दो युवकों पर अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई. इस हमले में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. जिस वक्त हमला हुआ, उस समय दोनों युवक रोज की तरह रनिंग पूरी करके बाइक से अपने घर लौट रहे थे.
माखननगर का रहने वाला था नितिन: यह मामला राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास का है. बहसूमा थाना क्षेत्र के माखननगर गांव का रहने वाला नितिन अपने दोस्त प्रिंस के साथ बाइक से घर जा रहा था. नितिन दिल्ली पुलिस में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहा था और हर दिन दौड़ लगाने हस्तिनापुर आता था. जब दोनों दोस्त कॉलेज के पास पहुंचे, तभी पीछे से दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए बदमाशों ने उन्हें घेर लिया.
इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित किया: हमलावरों ने बाइक रोकते ही नितिन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं. नितिन ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा. गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को खबर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल नितिन को पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इकलौता बेटा था नितिन, आरोपियों की तलाश: सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि पुलिस इस हत्याकांड की वजह तलाशने में जुटी है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और सर्विलांस की मदद से जांच आगे बढ़ाई जा रही है. नितिन अपने परिवार का इकलौता बेटा था और कुछ महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी. पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं और सघन चेकिंग अभियान चलाकर हमलावरों की तलाश की जा रही है.
यह भी पढ़ें- किसानों के लिए वरदान! बिना केमिकल कीटनाशक लहलहाएगी फसल, अपनाएं ये सबसे सुरक्षित तरीके
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


