होमक्राइम'हुदा जरीवाला को माफ कर दें'; मौलाना साजिद रशीदी ने सीएम योगी से किया अनुरोध, पीएम मोदी की दिलाई याद
क्राइम

'हुदा जरीवाला को माफ कर दें'; मौलाना साजिद रशीदी ने सीएम योगी से किया अनुरोध, पीएम मोदी की दिलाई याद

Maulana Sajid Rashidi on Huda Zariwala Arrest: मौलाना साजिद रशीदी ने हुदा जरीवाला की गिरफ्तारी पर टिप्पणी की है। सीएम योगी आदित्यनाथ से माफ करने की बात कही है। हाइलाइट्स सीएम योगी से हुदा जरीवाला को माफ करने की अपील मौला…

Navbharat Times के अनुसार9 सितंबर 2026 को 04:04 pm बजे
'हुदा जरीवाला को माफ कर दें'; मौलाना साजिद रशीदी ने सीएम योगी से किया अनुरोध, पीएम मोदी की दिलाई याद

सौजन्य से:- Navbharat Times

Maulana Sajid Rashidi on Huda Zariwala Arrest: मौलाना साजिद रशीदी ने हुदा जरीवाला की गिरफ्तारी पर टिप्पणी की है। सीएम योगी आदित्यनाथ से माफ करने की बात कही है।

हाइलाइट्स

सीएम योगी से हुदा जरीवाला को माफ करने की अपील

मौलाना रशीदी ने पीएम की तरह बड़ा दिल दिखाने की कही बात

हुदा जरीवाला को कोर्ट से मिली जमानत, रिहाई की जानकारी

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले में सोशल मीडिया पर कथित अपमानजनक टिप्पणी करने वाली हुदा जरीवाला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सहारनपुर पुलिस की ओर से यह एक्शन सामने आया है। वकील दुष्यंत सिंह की तहरीर पर थाना सदर बाजार में केस दर्ज किया गया था। इसमें आरोप लगाया गया कि हुदा जरीवाला ने सीएम योगी और सहारनपुर के डीएम को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी की। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और पोस्ट की जांच की जा रही है। वहीं, अब इस मामले में मौलाना साजिद रशीदी का बयान सामने आया है। इसमें उन्होंने हुदा जरीवाला को माफ किए जाने की अपील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है। वहीं, अपमानजनक टिप्पणी मामले में पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता हुदा जरीवाला को कोर्ट से बेल मिल गई है। इसके बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया है।

मौलाना रशीदी ने क्या कहा?

ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने हुदा जरीवाला को माफ किए जाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि हुदा जरीवाला एक पत्रकार और समाजसेवी हैं। आपने इनको दिल्ली के साकेत में दो पत्रकारों के साथ पुलिस की अभद्रता के खिलाफ लड़ते और जूझते हुए देखा होगा। वह समाजसेवी हैं। सहारनपुर पहुंचीं और सहारनपुर पहुंचकर पत्रकारों के सामने कुछ ऐसी अनर्गल बातें कर दी, जो संवैधानिक पद पर बैठे हुए किसी भी व्यक्ति के लिए नहीं करनी चाहिए।

मौलाना रशीदी ने कहा कि हुदा ने सीएम योगी के लिए कुछ गलत बातें बोल दी। इसके लिए पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया। उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। मैं समझता हूं और मैं सरकार से एक आग्रह करना चाहता हूं कि उन्हें माफ कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने जंतर मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी मां को गालियां दिए जाने के मामले को याद किया। पीएम ने उनको माफ कर दिया था।

बड़ा दिल दिखाने की अपील

मौलाना साजिद रशीदी ने सीएम योगी से पीएम नरेंद्र मोदी की तरह हुदा जरीवाला मामले में भी बड़ा दिल दिखाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हुदा समाजसेवी हैं। कुछ बातें हैं, जुबान से निकल जाती हैं। प्रधानमंत्री ने भी कहा था कि वह लड़के क्या, जिसे गलतियां न हो। लड़की से भी गलती हो गई है। उनको छोड़ दें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के बयान नहीं दिए जाने चाहिए। लेकिन, मेरा मानना है कि कुछ गलतियों को माफ कर देना चाहिए। इस प्रकार के एक्शन निजी इंतकाम बन जाते हैं और निजी इंतकाम किसी भी शासक को नहीं लेना चाहिए।

7 को हुआ एक्शन

सहारनपुर पुलिस के अनुसार, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के सहारनपुर दौरे के दौरान 7 सितंबर को हुदा जरीवाला सर्किट हाउस पहुंची थी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महिला पुलिसकर्मियों ने जब उन्हें रोका तो उन्होंने कथित तौर पर पुलिस से बहस की। इसके बाद हंगामा करने लगी। पुलिस ने उन्हें शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें जिला जेल भेज दिया गया।

मामले में सिटी एसपी व्योम बिंदल ने हुदा जरीवाला के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर तहरीर मिलने की बात कही। इसके आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की गई। मामले में पुलिस की ओर से उनके बयान की जांच किए जाने की बात कही जा रही है। वहीं, मौलाना रशीदी का बयान आने के बाद इस मामले में चर्चा फिर गहराई है।

लेखक के बारे मेंराहुल पराशरराहुल पराशर नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की यूपी-उत्तराखंड टीम में काम करते हैं। प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका 22 साल लंबा का अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। राहुल पराशर ने अक्टूबर 2021 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्होंने पिछले 4 वर्षों में यूपी विधानसभा चुनाव, यूपी निकाय चुनाव, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव, यूपी में एसआईआर प्रक्रिया जैसे बड़े घटनाक्रम का विस्तृत कवरेज किया है। राजनीति गतिविधियों से लेकर प्रशासनिक हलचल और क्राइम की घटनाओं पर उनका फोकस रहता है।

विशेषज्ञता- राजनीतिक खबरों का विश्लेषण, क्राइम की घटनाओं पर विस्तृत रिपोर्ट, प्रशासनिक हलचल को लेकर इनसाइड स्टोरी, सरकार के फैसलों का आम लोगों पर असर का विश्लेषण।

पत्रकारिता अनुभव: अखबार और डिजिटल मीडिया में 22 साल से कार्यरत

राहुल पराशर ने साल 2004 में प्रभात खबर, पटना से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में जूनियर रिपोर्टर से लेकर प्रधान संवाददाता के पद पर काम किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा, राजद, जदयू और लोजपा जैसे दलों को कवर किया। उन्होंने शिक्षा विभाग की लंबे समय तक रिपोर्टिंग की। नवभारत टाइम्स वेबसाइट में काम करते हुए शानदार कवरेज के लिए कई बार संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया है।

शिक्षा:

राहुल पराशर ने वर्ष 2004 में भारतीय विद्या भवन के पीके इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म का कोर्स किया है। मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर से आने वाले राहुल पराशर ने नेतरहाट, झारखंड से स्कूली शिक्षा ग्रहण की। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर से वर्ष 2002 में स्नातक की डिग्री हासिल की है।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें