मथुरा में दरोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, सामने आई सुसाइड की वजह
मथुरा में दरोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, सामने आई सुसाइड की वजह मथुरा के ट्रैफिक पुलिस ऑफिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात दरोगा पंकज यादव ने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर खुदकुशी कर ली, पुलिस ने शव को प…

सौजन्य से:- ABP News
मथुरा में दरोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, सामने आई सुसाइड की वजह
मथुरा के ट्रैफिक पुलिस ऑफिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात दरोगा पंकज यादव ने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर खुदकुशी कर ली, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.
मथुरा में यूपी के पुलिस के एक दरोगा की खुदकुशी का सनसनीखेज मामला सामने आने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है, पुलिस की शुरुआती जांच में मौत की वजह सिर में गोली लगना सामने आई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी.
जानकारी के मुताबिक, जिले के थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित गोकुल बैराज के नजदीक दरोगा ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली, प्रथम दृष्टया खुदकुशी की वजह पारिवारिक कलह सामने आई है. मृतक की पहचान पंकज यादव के रूप में हुई है, जो मथुरा के ट्रैफिक पुलिस ऑफिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात था. पंकज मूलतः उत्तर प्रदेश के एटा जिले के पिलुआ गांव के रहने वाले थे.
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय इस सीट से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, कर दिया बड़ा ऐलान
सर्विस रिवॉल्वर से मारी गई गोली
वहीं, घटना को लेकर एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि, थाना सदर क्षेत्र में एक सब-इंस्पेक्टर जिनका नाम पंकज कुमार है, उन्होंने गोकुल बैराज के पास आत्महत्या कर ली. फॉरेंसिक टीम द्वारा मौके से साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं, आत्महत्या करने का क्या कारण था, इस संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है. इनके द्वारा आज ही एक सर्विस पिस्तौल जारी करवाया गया था और घटना उसी से कारित की गई है.
मृतक की पत्नी भी हैं सिपाही
इस संबंध में विस्तृत छानबीन की जा रही है बॉडी को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है. जो भी तथ्य पूछताछ और वैज्ञानिक साक्ष्य के क्रम में प्रकाश में आते हैं, उसके आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. परिजनों को सूचित कर दिया गया है. जो मृतक सब-इंस्पेक्टर हैं, उनकी पत्नी भी जनपद मथुरा में ही कांस्टेबल के पद पर सदर थाना में पोस्टेड हैं, वह भी मौके पर मौजूद हैं . तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है.
मुजफ्फरनगर में लगे इंडिया गठबंधन विरोधी होर्डिंग्स, सपा नेताओं ने फाड़े पोस्टर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


