मथुरा: छाता शुगर मिल पर धरना खत्म, पुलिस ने जबरन हटाए टेंट, इलाके में तनाव
मथुरा: छाता शुगर मिल पर धरना खत्म, पुलिस ने जबरन हटाए टेंट, इलाके में तनाव मथुरा में छाता शुगर मिल शुरू कराने की माँग को लेकर हो रहे धरना प्रदर्शन को पुलिस ने खत्म करा दिया, जिसे लेकर पूरे इलाके में तनाव हो गया है. आसपास…

सौजन्य से:- abplive.com
मथुरा: छाता शुगर मिल पर धरना खत्म, पुलिस ने जबरन हटाए टेंट, इलाके में तनाव
मथुरा में छाता शुगर मिल शुरू कराने की माँग को लेकर हो रहे धरना प्रदर्शन को पुलिस ने खत्म करा दिया, जिसे लेकर पूरे इलाके में तनाव हो गया है. आसपास के किसानों ने आज जेल भरो आंदोलन की धमकी दी है.
उत्तर प्रदेश के मथुरा में छाता शुगर मिल को दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर पिछले 20 दिनों से भी अधिक समय से चल रहे धरना प्रदर्शन को रविवार देर रात पुलिस ने जबरन खत्म करा दिया है. जानकारी के मुताबिक इस दौरान करीब दो दर्जन प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने धरना स्थल से सारे टेंट और तख्त भी हटा दिए है.
मथुरा में छाता शुगर को मिल को फिर से शुरू कराने की मांग को लेकर यहां कई दिनों से धरना प्रदर्शन किया जा रहा था, जिसे बीती रात पुलिस ने खत्म करा दिया. इसके बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. माना जा रहा हैं कि आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग आज धरना स्थल पर पहुंचने की संभावना है.
पुलिस ने जबरन खत्म कराया धरना
पुलिस की कार्रवाई के बाद आसपास के इलाके में तनाव हैं, चीनी शुगर मिल चालू करने के लिए धरना दे रहे भूतपूर्व सैनिकों ने क्षेत्रीय लोगों से आज जेल भरो आंदोलन और डीएम आवास पर धरना देने की बात सोशल मीडिया पर कही है, जिसके चलते पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है.
पुलिस प्रशासन की ओर से छाता शुगर मिल क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. यहां लोगों के आने से तनाव और टकराव की आशंका जताई जा रही है, अगले कुछ घंटों में विरोध प्रदर्शन और तेज हो सकता है. इस पूरे प्रकरण को लेकर जिले के तमाम आला अधिकारियों ने पैनी नज़र बनी हुई है.
'वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया', अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टर में दिखे आजम-अतीक और मुख्तार
धरना खत्म कराने से इलाके में तनाव
आपको बता दें कि योगी सरकार ने चीनी मिल में एथेनॉल प्लांट शुरू करने के लिए 200 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है. लेकिन, इलाके के किसान इससे संतुष्ट नहीं है. वो एथेनॉल प्लांट की जगह चीनी शुगर मिल को जल्द से जल्द चालू कराने की मांग कर रहे थे. जिनके समर्थन में लगभग एक दर्जन भूतपूर्व सैनिक पिछले एक महीने से लगातार चीनी शुगर मिल पर धरना दे रहे थे.
रविवार की रात इस धरना प्रदर्शन को पुलिस प्रशासन ने जबरन समाप्त कर दिया और उनके टेंट व तख्त को भी हटा दिया. जिसे लेक अब इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. धरना खत्म कराने का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
'रोजगार पाने वाला नहीं देने वाला बनें...', सीएम योगी का संदेश
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


