योगी ने कान्हा बने बच्चों को टेडी बियर दिया: मथुरा में गोद में लेकर खीर खिलाई, सांसद हेमा मालिनी मुस्कुराती रहीं - Mathura News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Mathura - Yogi Adityanath Mathura Visit | Krishna Janmashtami Development Launch योगी ने कान्हा बने बच्चों को टेडी बियर दिया:मथुरा में गोद में लेकर खीर खिलाई, सांसद हेमा मालिनी मुस्…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Mathura
- Yogi Adityanath Mathura Visit | Krishna Janmashtami Development Launch
योगी ने कान्हा बने बच्चों को टेडी बियर दिया:मथुरा में गोद में लेकर खीर खिलाई, सांसद हेमा मालिनी मुस्कुराती रहीं
- कॉपी लिंक
सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को मथुरा पहुंचे। यहां वह बच्चों के अन्नप्राशन के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान योगी ने बच्चों का झुनझुना बजाया। कान्हा बने बच्चों को टेडी बियर गिफ्ट किए। उनको गोद में लेकर दुलारा और खीर खिलाई। इस दौरान पीछे खड़ी सांसद ह
इस मौके पर योगी ने कहा- पहले त्योहारों से पहले उपद्रव का डर रहता था। आज उपद्रव से पहले व्यवस्था की बात होती है। पिछले कुछ सालों में यूपी में कानून-व्यवस्था की स्थिति बदली है। अब त्योहारों से पहले लोगों के मन में डर नहीं, सुरक्षित माहौल को लेकर भरोसा रहता है।
मथुरा में सीएम योगी ने 1051 करोड़ लागत वाली 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही पीएम आवास योजना (शहरी) और सीएम आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को 72 करोड़ रुपए से ज्यादा की सहायता राशि बांटी।
सीएम योगी के साथ मंच पर कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, प्रभारी मंत्री संदीप सिंह, सांसद हेमा मालिनी, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, विधायक श्रीकांत शर्मा, एमएलसी योगेश नौहवार, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे और महानगर अध्यक्ष हरीशंकर यादव भी मौजूद रहे।
3 तस्वीरें देखिए…
सीएम योगी की 3 अहम बातें…
1. परंपरा बचे और आधुनिकता भी आए: हमारी कोशिश है कि आस्था भी रहे और आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो। परंपरा बचे और उसके साथ आधुनिकता भी आए। अयोध्या, काशी, मथुरा-वृंदावन, बरसाना, गोवर्धन, नंदगांव, बलदेव और विंध्याचल जैसे तीर्थस्थलों का विकास इसी सोच के साथ किया जा रहा है।
2. मथुरा में उपद्रव और अराजकता थी: आपको 16 जून, 2016 को हुआ जवाहर बाग कांड याद है। मथुरा में उस समय किस तरह का उपद्रव और अराजकता थी, यह सभी ने देखा था। इस घटना में 29 लोगों की जान गई थी। पुलिस के 2 जवान भी मारे गए थे। आज हालात बदल चुके हैं। प्रदेश में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया गया है। कानून-व्यवस्था को मजबूत किया गया है।
3. भारत का इतिहास संघर्षों का रहा है: कोई भी राष्ट्र अपनी स्मृति, संस्कृति और अपनी जड़ों से मजबूत होता है। जिस समाज को अपनी जड़ों की जानकारी नहीं होती, वह आधुनिकता के नाम पर दूसरों की नकल करने लगता है। लेकिन जिसे अपनी विरासत का बोध होता है, वह दुनिया से सीखता है और दुनिया को सिखाता भी है। भारत का इतिहास केवल उपलब्धियों का इतिहास नहीं, यह संघर्षों का भी इतिहास है।
लाइव अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


