होमक्राइममुख्यमंत्री आगमन से पहले नगर आयुक्त ने परखीं व्यवस्थाएं: मथुरा में प्रस्तावित रूट और हेलीपैड का किया निरीक्षण - Mathura News
क्राइम

मुख्यमंत्री आगमन से पहले नगर आयुक्त ने परखीं व्यवस्थाएं: मथुरा में प्रस्तावित रूट और हेलीपैड का किया निरीक्षण - Mathura News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Mathura - Mathura Visit Preparation | Yogi Adityanath Helipad Route Inspection मुख्यमंत्री आगमन से पहले नगर आयुक्त ने परखीं व्यवस्थाएं:मथुरा में प्रस्तावित रूट और हेलीपैड का किया नि…

Dainik Bhaskar के अनुसार31 अगस्त 2026 को 01:31 pm बजे
मुख्यमंत्री आगमन से पहले नगर आयुक्त ने परखीं व्यवस्थाएं:  मथुरा में प्रस्तावित रूट और हेलीपैड का किया निरीक्षण - Mathura News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Mathura

- Mathura Visit Preparation | Yogi Adityanath Helipad Route Inspection

मुख्यमंत्री आगमन से पहले नगर आयुक्त ने परखीं व्यवस्थाएं:मथुरा में प्रस्तावित रूट और हेलीपैड का किया निरीक्षण

- कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 3 सितंबर को मथुरा आगमन से पहले नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को शाम 4 बजे नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने अपर नगर आयुक्त और नगर निगम टीम के साथ मथुरा-वृंदावन के प्रस्तावित रूट मार्गों और पवन हंस हेलीपैड का सघन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, अतिक्रमण, अवैध होर्डिंग्स, वॉल पेंटिंग, हरित क्षेत्र और सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया। अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण की शुरुआत भूतेश्वर तिराहा से हुई, जहां से टीम जन्मभूमि गेट नंबर-1, डीग गेट, दरेसी रोड, होली गेट, विकास मार्केट, पुराना बस स्टैंड, टैंक चौराहा और कचहरी होते हुए वेटरनरी कॉलेज तक पहुंची। इसके बाद वेटरनरी कॉलेज से टैंक चौराहा, एसबीआई चौराहा, नया बस स्टैंड, भूतेश्वर तिराहा और मसानी चौराहा तक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

इस दौरान कुछ स्थानों पर अवैध अतिक्रमण, होर्डिंग्स, मलबा और झाड़ियां मिलीं। नगर आयुक्त ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने मलबा हटाने, अनधिकृत प्रचार सामग्री हटाने और पूरे मार्ग पर विशेष सफाई अभियान चलाने को कहा। अधूरी वॉल पेंटिंग को भी समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।

इसके बाद मसानी चौराहा से मथुरा-वृंदावन मार्ग होते हुए पवन हंस हेलीपैड तक निरीक्षण किया गया। हेलीपैड परिसर और आसपास सफाई, वॉल पेंटिंग तथा सौंदर्यीकरण बेहतर करने के निर्देश दिए गए। पानीघाट तिराहा, सौ फुटा तिराहा, फ्लाईओवर, प्रेम मंदिर तिराहा, परिक्रमा मार्ग और जादौन पार्किंग तक भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

जादौन पार्किंग से इस्कॉन मंदिर तिराहा, प्रेम मंदिर, छटीकरा मार्ग होते हुए होटल विवांता तक रूट का निरीक्षण किया गया। चैतन्य विहार फ्लाईओवर से प्रेम मंदिर पुलिस पिकेट तक ग्रीन बेल्ट की सफाई और रखरखाव के निर्देश भी दिए गए।

नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री के आगमन और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को देखते हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। इसलिए मार्गों को अतिक्रमणमुक्त, स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित रखने के साथ पानी का छिड़काव, झाड़ियों की छंटाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य कार्य समय से पहले पूरे किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर रहकर लगातार निगरानी करने के निर्देश भी दिए।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें