होमक्राइमजन्मभूमि क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी के काफिले का रिहर्सल: जन्मोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए दर्जनों वाहनों का मूवमेंट - Mathura News
क्राइम

जन्मभूमि क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी के काफिले का रिहर्सल: जन्मोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए दर्जनों वाहनों का मूवमेंट - Mathura News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Mathura - Mathura Security Rehearsal | CM Yogi Adityanath Visit Janmashtami 2026 जन्मभूमि क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी के काफिले का रिहर्सल:जन्मोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था परखने के ल…

Dainik Bhaskar के अनुसार3 सितंबर 2026 को 12:31 am बजे
जन्मभूमि क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी के काफिले का रिहर्सल:  जन्मोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए दर्जनों वाहनों का मूवमेंट - Mathura News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Mathura

- Mathura Security Rehearsal | CM Yogi Adityanath Visit Janmashtami 2026

जन्मभूमि क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी के काफिले का रिहर्सल:जन्मोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए दर्जनों वाहनों का मूवमेंट

- कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मथुरा आगमन को लेकर बुधवार देर शाम करीब 9 बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आसपास सुरक्षा व्यवस्था जांची गई। मुख्यमंत्री भगवान श्रीकृष्ण के 5253वें जन्मोत्सव में शामिल होने वाले हैं। उनके काफिले के रिहर्सल के तहत दर्जनों वाहनों का मूवमेंट कराया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

फ्लीट मूवमेंट के दौरान मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल होने वाले वाहनों के आने-जाने के रास्ते और सुरक्षा इंतजामों को बारीकी से परखा गया। सुरक्षा के लिए जन्मस्थान के आसपास पुलिस और सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए। किसी भी इमरजेंसी से निपटने के लिए काफिले में एंबुलेंस और स्वास्थ्य सेवाओं का भी इंतजाम किया गया।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुख्य गेट के पास से जब काफिला गुजरा, तो वहां मौजूद श्रद्धालुओं में भी इसे देखने की उत्सुकता दिखी। जन्माष्टमी के चलते मथुरा में पहले से ही देशभर से श्रद्धालु आ रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा एजेंसियां खास सावधानी बरत रही हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे मथुरा आने का कार्यक्रम है। वे श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन, नगर निगम, पुलिस विभाग तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं।

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के कारण जन्मस्थान क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। इसे देखते हुए सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर खास ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री के काफिले के सफल रिहर्सल के बाद अधिकारियों ने सुरक्षा इंतजामों को लेकर और सतर्कता बढ़ा दी है।

मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार और नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने भी शहर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था देखने के लिए शहर के होली गेट, डीग गेट और भूतेश्वर इलाकों में पैदल गश्त भी की।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें