होमक्राइमलखनऊ में सीएम के हेलीपैड निर्माण के दौरान मजदूर पर गिरा पेड़, मौत
क्राइम

लखनऊ में सीएम के हेलीपैड निर्माण के दौरान मजदूर पर गिरा पेड़, मौत

लखनऊ में सीएम के हेलीपैड निर्माण के दौरान मजदूर पर गिरा पेड़, मौत घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ठेकेदारों पर गंभीर आरोप लगाए. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : September 9, 2026 at 11:53 AM IST लखनऊ: काकोरी थान…

ETV Bharat के अनुसार9 सितंबर 2026 को 07:02 am बजे
लखनऊ में सीएम के हेलीपैड निर्माण के दौरान मजदूर पर गिरा पेड़, मौत

सौजन्य से:- ETV Bharat

लखनऊ में सीएम के हेलीपैड निर्माण के दौरान मजदूर पर गिरा पेड़, मौत

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ठेकेदारों पर गंभीर आरोप लगाए.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 9, 2026 at 11:53 AM IST

लखनऊ: काकोरी थाना क्षेत्र में लखनऊ एलडीए की आगामी योजना की तैयारियों के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. आगरा एक्सप्रेस-वे के किनारे जलियामऊ गांव में प्रस्तावित वरुण विहार योजना की लॉन्चिंग के लिए चल रही पेड़ों की कटाई-छंटाई के दौरान एक भारी-भरकम पेड़ वहां काम कर रहे 28 वर्षीय मजदूर पर गिर पड़ा, जिससे पेड़ के नीचे दबकर मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है. वहीं, स्थानीय लोगों ने ठेकेदारों पर बिना अनुमति और बिना किसी सुरक्षा इंतजामात के पेड़ कटवाने का गंभीर आरोप लगाया है.

सीएम के हेलीपैड और पार्किंग के लिए कट रहे थे पेड़: जानकारी के मुताबिक, एलडीए द्वारा आगामी 14 सितंबर को वरुण विहार आवासीय योजना का भव्य शुभारंभ प्रस्तावित है. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर जलियामऊ में वीआईपी पार्किंग और हेलीपैड बनाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा था. मंगलवार दोपहर लकड़ी ठेकेदार सुरेश, अंकित, भल्लू, महेश और शिव शंकर मौके पर मजदूरों से पेड़ों की कटाई व छंटाई करवा रहे थे.

आरोप है कि यह कटान बिना किसी पुख्ता सुरक्षा प्रबंधों के कराया जा रहा था. इसी दौरान काटा जा रहा एक विशाल पेड़ अचानक अनियंत्रित होकर वहां मौजूद मजदूर अनूप रावत (28 वर्ष), पुत्र हरिश्चंद्र रावत पर जा गिरा. अनूप पेड़ के भारी तने के नीचे बुरी तरह दब गया.

मजदूरों ने निकाला बाहर, अस्पताल में तोड़ा दम: प्रत्यक्षदर्शी दीपक के अनुसार, पेड़ गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई. साथी मजदूरों ने आनन-फानन में भारी मशक्कत के बाद पेड़ को हटाकर अनूप को बाहर निकाला. गंभीर हालत में उसे मोहान रोड स्थित नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद ही उसे मृत घोषित कर दिया. बदहवास परिजन शव को लेकर अपने गांव शाहपुर पहुंचे. सूचना मिलते ही काकोरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

मासूम बेटे के सिर से उठा पिता का साया: मृतक अनूप रावत बेहद गरीब परिवार से था और दिन-रात मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालता था. करीब 8 वर्ष पूर्व उसका विवाह काकोरी के लोधौसी निवासी रेखा के साथ हुआ था. अनूप अपने पीछे पत्नी और 8 साल के मासूम बेटे कार्तिक को रोता-बिलखता छोड़ गया है. घर के इकलौते कमाऊ सदस्य की असमय मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है.

पुलिस बोली- होगी सख्त कार्रवाई: हादसे के बाद ठेकेदारों की कार्यशैली और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. काकोरी थाना प्रभारी सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. पेड़ काटने की प्रशासनिक अनुमति थी या नहीं, सुरक्षा के क्या उपाय किए गए थे और हादसे के लिए कौन-कौन जिम्मेदार है.

इन सभी बिंदुओं पर बारीकी से पड़ताल की जा रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर ठेकेदारों व संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: लखनऊ में सरकारी इमारतों का रियलिटी चेक: बिना फायर NOC के चल रहे दफ्तर और लोकबंधु अस्पताल

यह भी पढ़ें: लखनऊ में सरकारी इमारतों का रियलिटी चेक: बिना फायर NOC के चल रहे दफ्तर और लोकबंधु अस्पताल

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें