कानपुर में मैक्स शोरूम के बेसमेंट में लगी भीषण आग, कुछ लोगों के फंसे होने की संभावना - massive fire breakout in max showroom basement in kalyanpur kanpur people trapped
कानपुर में मैक्स शोरूम के बेसमेंट में लगी भीषण आग, कुछ लोगों के फंसे होने की संभावना कानपुर के कल्याणपुर स्थित मैक्स शोरूम के बेसमेंट में जिप्टो ऑफिस और ओयो होटल में भीषण आग लग गई। पुलिस ...और पढ़ें HighLights - कल्याणपु…

सौजन्य से:- Jagran
कानपुर में मैक्स शोरूम के बेसमेंट में लगी भीषण आग, कुछ लोगों के फंसे होने की संभावना
कानपुर के कल्याणपुर स्थित मैक्स शोरूम के बेसमेंट में जिप्टो ऑफिस और ओयो होटल में भीषण आग लग गई। पुलिस ...और पढ़ें
HighLights
- कल्याणपुर के मैक्स शो रुम के बेसमेंट में लगी है भीषण आग
- जिप्टो आफिस और ओयो होटल यहां पर स्थित है
- धुएं का गुबार होने से अंदर कुछ नहीं दिख रहा
संवाद सहयोगी, कल्याणपुर(कानपुर)। कल्याणपुर के मैक्स शो रुम के बेसमेंट में स्थित जिप्टो आफिस और ओयो होटल में भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी है। आग में कुछ लोगों के फंसे होने की संभावना जताई जा रही है। धुएं के गुबार से फायर कर्मी भी आग के पास जाने का साहस नहीं जुटा पा रहे है।
केसा चौराहे के पास स्थित मैक्स शो रुम है। स्थानीय लोगों के मुताबिक बेसमेंट में एक तरफ जिप्टो का कार्यालय और भंडार गृह जबकि दूसरी ओर ओयो होटल है। देर शाम शार्ट सर्किट से बेसमेंट में आग लग गई।
देखते ही देखते आग जिप्टो भंडार गृह में रखे प्लास्टिक के सामान तक पहुंच गई और भीषण धुआं उठने लगा।आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया है।
लोगों के मुताबिक आग में कुछ लोग फंसे हुए हैं। अब तक तीन फायर टेंडर मौके पर पहुंच चुके हैं। भीषण धुएं के गुबार की वजह से फायर कर्मी भी आग तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। एसीपी दिलीप सिंह ने बताया कि आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी और मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा भी पहुंचे। आक्सीजन सिलेंडर लेकर फायर कर्मी अंदर जा रहे हैं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


