कानपुर में पागल कहने पर व्यक्ति की हत्या, लात-घूंसों से मारा, स्कूटी चढ़ाई, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
कानपुर में पागल कहने पर व्यक्ति की हत्या, लात-घूंसों से मारा, स्कूटी चढ़ाई, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोनों आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया. मृतक की पहचान नहीं…

सौजन्य से:- ETV Bharat
कानपुर में पागल कहने पर व्यक्ति की हत्या, लात-घूंसों से मारा, स्कूटी चढ़ाई, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोनों आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 30, 2026 at 10:00 PM IST
कानपुर : स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात नशेबाजी का विरोध करने पर कूड़ा बीनने वाले एक अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर दी गई. पुलिस के अनुसार, शर्मा नर्सिंग होम वाली गली में स्कूटी सवार दो युवकों द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया. मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है.
स्वरूप नगर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि केडीए चौकी प्रभारी अंकित तौगढ़ की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. स्कूटी सवार दोनों युवक उस गली में बैठकर नशा कर रहे थे, जिसका विरोध करने पर उन्होंने कूड़ा बीन रहे व्यक्ति के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी.
प्रत्यक्षदर्शियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि व्यक्ति ने युवकों को पागल कहा था, जिससे दोनों आरोपी भड़क गए और उन्होंने जमीन पर गिराकर लात-घूंसों तथा तमंचे की बट से उसकी बेरहमी से पिटाई की. इसके बाद आरोपियों ने मारपीट का वीडियो भी बनाया और घायल व्यक्ति के ऊपर स्कूटी चढ़ाकर मौके से फरार हो गए.
घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने आसपास लगे 40 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर दोनों आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि नशेबाजी के दौरान हुए विवाद के चलते उनसे यह वारदात हो गई.
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के नकटीया मोहनपुर निवासी आयुष शर्मा और उन्नाव के मगरवारा क्षेत्र के मसवासी निवासी दूसरे आयुष शर्मा के रूप में हुई है, जो वर्तमान में छोटी गुटैया में रह रहे थे. पुलिस ने इनके कब्जे से तमंचा, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद कर लिया है तथा दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है.
यह भी पढ़ें : डेढ़ साल में बदल जाएगी लखनऊ की तस्वीर, धरातल पर उतरेंगी शिक्षा और स्वास्थ्य से लेकर स्पोर्ट्स तक की कई योजनाएं
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


