यूपी में इन महिलाओं के लिए रोडवेज बस में आजीवन मुफ्त यात्रा, योगी कैबिनेट में बड़ा फैसला
यूपी में इन महिलाओं के लिए रोडवेज बस में आजीवन मुफ्त यात्रा, योगी कैबिनेट में बड़ा फैसला उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए अब उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिव…

सौजन्य से:- Hindustan
यूपी में इन महिलाओं के लिए रोडवेज बस में आजीवन मुफ्त यात्रा, योगी कैबिनेट में बड़ा फैसला
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए अब उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की सामान्य बसों में आजीवन फ्री यात्रा की सुविधा रहेगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में बुजुर्ग महिलाओं की सुविधा के लिए बड़े निर्णय पर मुहर लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए अब उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम की सामान्य बसों में यात्रा निशुल्क होगी। इन महिलाओं के लिए आजीवन रहेगी। राज्य सरकार ने लोक कल्याण संकल्प-2022 के तहत ‘सशक्त नारी’ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए इस प्रस्ताव पर सहमति प्रदान की है।
राज्य सरकार के इस फैसले का लाभ प्रदेश की लगभग एक करोड़ महिलाओं को मिलेगा। इससे महिलाओं को प्रतिदिन आने-जाने के खर्च में राहत मिलेगी। विशेष रूप से 60 वर्ष से अधिक उम्र की उन महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन अधिक सुलभ होगा, जिन्हें नियमित रूप से विभिन्न कार्यों के लिए यात्रा करनी पड़ती है। सरकार इसके लिए हर माह 22.55 करोड़ का अतिरिक्त व्यय भार वहन करेगी।
योजना के तहत निशुल्क यात्रा सुविधा को व्यवस्थित तरीके से लागू किया जाएगा। इसके लिए 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की ओर से विशेष स्मार्ट कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। स्मार्ट कार्ड के माध्यम से पात्र महिला यात्रियों की पहचान और निशुल्क यात्रा की व्यवस्था को सुगम बनाया जाएगा। राज्य सरकार ने इस फैसले के जरिए महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता के रूप में दर्शाया है। ‘सशक्त नारी’ के संकल्प को अब परिवहन सेवाओं से भी जोड़ दिया गया है।
250 नई इलेक्ट्रिक बसों से मजबूत होगा रोडवेज का बेड़ा
इसके साथ ही योगी कैबिनेट ने सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में भी अहम फैसला लिया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बस बेड़े के सुदृढ़ीकरण के लिए 250 नई वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों की खरीद प्रस्तावित है। इसके लिए सरकार ने 400 करोड़ रुपये की प्रावधानित धनराशि को मंजूरी देने का निर्णय लिया गया है। प्रस्ताव के तहत 50 सीटर 100 बसें और 41 सीटर 150 बसें खरीदी जाएंगी। इन 250 बसों की कुल खरीद पर करीब 425.50 करोड़ रुपये का वित्तीय व्यय संभावित है। सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली 400 करोड़ रुपये की धनराशि के अतिरिक्त करीब 25.50 करोड़ रुपये का खर्च उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम अपने संसाधनों से वहन करेगा।
प्रदूषण पर भी लगेगी लगाम
इस फैसले का एक महत्वपूर्ण पहलू राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करना भी है। सीपीक्यूएम के निर्देशों के अनुसार 1 नवंबर 2026 से दिल्ली में केवल सीएनजी, इलेक्ट्रिक और बीएस-6 वाहनों को प्रवेश की अनुमति होगी। ऐसे में इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े का विस्तार उत्तर प्रदेश से दिल्ली आने-जाने वाले सार्वजनिक परिवहन को इन पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप बनाने में मदद करेगा।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Election Survey: यूपी का पहला चुनावी सर्वे, बुंदेलखंड और अवध में भाजपा को जोरदार बढ़त; देखें आंकड़े

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम; हाई कोर्ट बैंच पर CM के बयान से नाराजगी; मेरठ में निकाला जुलूस - up lawyers protest cm yogis stance on high court bench

Reservation issue sharpens Uttar Pradesh’s caste fault lines ahead of Assembly polls


