होमक्राइमलखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड रोड का गिरा प्लास्टर, गुणवत्ता पर उठे सवाल - lucknowkanpur expressway plaster falls raises quality concerns
क्राइम

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड रोड का गिरा प्लास्टर, गुणवत्ता पर उठे सवाल - lucknowkanpur expressway plaster falls raises quality concerns

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड रोड का गिरा प्लास्टर, गुणवत्ता पर उठे सवाल लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड रोड का प्लास्टर गिरने से यातायात बाधित हुआ, हालांकि कोई घायल नहीं हुआ। HighLights - लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस…

Jagran के अनुसार14 सितंबर 2026 को 05:04 am बजे
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड रोड का गिरा प्लास्टर, गुणवत्ता पर उठे सवाल
 - lucknowkanpur expressway plaster falls raises quality concerns

सौजन्य से:- Jagran

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड रोड का गिरा प्लास्टर, गुणवत्ता पर उठे सवाल

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड रोड का प्लास्टर गिरने से यातायात बाधित हुआ, हालांकि कोई घायल नहीं हुआ।

HighLights

- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड रोड का प्लास्टर गिरा।

- घटना से यातायात बाधित, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल।

- हाल ही में उद्घाटित एक्सप्रेसवे में कई खामियां सामने आईं।

गुलाब सिंह, लखनऊ। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड रोड का प्लास्टर रविवार देर रात गिर गया। इसके कारण लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर वाहनों का आवागमन कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया।

मौके पर कार्यदायी संस्था पीएनसी कर्मी व स्थानीय पुलिस के मदद से ट्रैफिक को लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से निकाला गया। हालांकि प्लास्टर गिरने से कोई घायल नहीं हुआ है। प्लास्टर गिरने वाले स्थान पर बैरिकेडिंग कर दी गई है।

पहली बार हुई प्लास्टर गिरने की घटना

वही दूसरी ओर प्लास्टर गिरने से एलिवेटेड रोड की सरिया दिखने लगी है। इसको लेकर एक बार फिर एक्सप्रेसवे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं ? बंथरा के पास हुईं घटना के बाद से खाण्डेदेव टोल पर वाहनों की कतार लगी रही। अभी तक बरसात में ग्रीन फील्ड व एलिवेटेड रोड धंस रही थी, पहली बार प्लास्टर गिरने की घटना हुई है।

बता दे कि 13 जुलाई 2026 को ही लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण हुआ था। चंद माह में ही एक्सप्रेसवे में कई बार खामियां निकल चुकी है। इसके साथ हो आईआईटी खड़गपुर के प्रोफेसर केएस रेड्डी एक्सप्रेसवे के ग्रीन फील्ड पर बार बार सड़क धंसने की जांच भी सात अगस्त से कर रहे है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें