होमक्राइमलखनऊ में मजदूर की मौत में बड़ा खुलासा, पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की थी पति की हत्या - lucknow wife lover arrested for rambabu mauryas murder
क्राइम

लखनऊ में मजदूर की मौत में बड़ा खुलासा, पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की थी पति की हत्या - lucknow wife lover arrested for rambabu mauryas murder

लखनऊ में मजदूर की मौत में बड़ा खुलासा, पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की थी पति की हत्या लखनऊ के कृष्णानगर में मजदूर रामबाबू मौर्य की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी पुष्पा ...और पढ़ें संवाद सूत्र, लखनऊ। कृष्…

jagran.com के अनुसार22 सितंबर 2026 को 12:04 am बजे
लखनऊ में मजदूर की मौत में बड़ा खुलासा, पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की थी पति की हत्या
 - lucknow wife lover arrested for rambabu mauryas murder

सौजन्य से:- jagran.com

लखनऊ में मजदूर की मौत में बड़ा खुलासा, पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की थी पति की हत्या

लखनऊ के कृष्णानगर में मजदूर रामबाबू मौर्य की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी पुष्पा ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, लखनऊ। कृष्णानगर थाना क्षेत्र के एलडीए कालोनी सेक्टर - बी में एक सप्ताह पूर्व मजदूर रामबाबू मौर्य की हत्या का खुलासा सोमवार को हो गया। मृतक की पत्नी पुष्पा ने अपने प्रेमी नीरज मौर्या के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 15 सितंबर को रामबाबू का शव एसबीआई बैंक शाखा के पीछे मोरंग के ढेर पर मिला था। मृतक के भाई श्यामबाबू की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने आठ टीमों का गठन कर दो सौ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में पता चला कि नीरज मौर्या ने हत्या की, जो घटना के बाद फरार हो गया था। पुष्पा और नीरज के बीच अवैध प्रेम संबंध थे, जिसकी जानकारी रामबाबू को हो गई थी। इसी विवाद के चलते नीरज का रामबाबू के घर आना-जाना बंद हो गया था।

पुष्पा ने नीरज के घर आने का रास्ता खोलने के लिए पहले अपने पति की बाइक गायब करवाई और फिर नीरज की मदद से उसे वापस लाने का नाटक किया। 14 सितंबर की रात, नीरज ने रामबाबू को जन्मदिन पार्टी के बहाने बुलाया और शराब पिलाकर चाकू से उसका गला रेत दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आलाकत्ल चाकू बरामद कर लिया। नीरज पूर्व में भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें