होमक्राइमनाक से बहता रहा खून, पर सिपाही ने नहीं छोड़ी पकड़... लखनऊ में रक्षाबंधन पर ट्रैफिक जवान की जांबाजी, पीड़िता ने कलाई पर बांधी राखी
क्राइम

नाक से बहता रहा खून, पर सिपाही ने नहीं छोड़ी पकड़... लखनऊ में रक्षाबंधन पर ट्रैफिक जवान की जांबाजी, पीड़िता ने कलाई पर बांधी राखी

UP News: लखनऊ में रक्षाबंधन के दिन खाकी का जांबाज चेहरा सामने आया है. भाई को राखी बांधने जा रही महिला से दिनदहाड़े चेन लूटकर भाग रहे ब…

AajTak के अनुसार28 अगस्त 2026 को 01:31 pm बजे
नाक से बहता रहा खून, पर सिपाही ने नहीं छोड़ी पकड़... लखनऊ में रक्षाबंधन पर ट्रैफिक जवान की जांबाजी, पीड़िता ने कलाई पर बांधी राखी

सौजन्य से:- AajTak

Sign In

Advertisement

X

UP News: लखनऊ में रक्षाबंधन के दिन खाकी का जांबाज चेहरा सामने आया है. भाई को राखी बांधने जा रही महिला से दिनदहाड़े चेन लूटकर भाग रहे बदमाश को ट्रैफिक सिपाही ने अपनी जान पर खेलकर दबोच लिया. खुद को छुड़ाने के लिए शातिर ने सिपाही के चेहरे पर ईंट से ताबड़तोड़ वार किए, लेकिन नाक से खून बहने के बावजूद जवान ने उसे भागने नहीं दिया.

सीतापुर की रहने वाली रूबी कश्यप शुक्रवार दोपहर करीब 12:13 बजे मड़ियांव ढाल पर रहने वाले अपने भाई के घर जा रही थीं. त्योहार के चलते इलाके में काफी चहल-पहल थी. तभी एक बदमाश ने झपट्टा मारकर रूबी के गले से सोने की चेन खींच ली और भागने लगा. महिला के शोर मचाते ही मौके पर तैनात पुलिस और ट्रैफिक कर्मियों ने उसका पीछा शुरू कर दिया.

ड्यूटी पर मुस्तैद ट्रैफिक सिपाही नवीन चौधरी ने तेजी दिखाते हुए कुछ ही दूरी पर बदमाश को घेरकर पकड़ लिया. खुद को घिरता देख आरोपी ने पास पड़ी ईंट उठाई और सिपाही की नाक पर दो बार जोरदार हमला कर दिया. वार इतना घातक था कि नवीन की नाक से खून का फव्वारा छूट पड़ा. इसके बावजूद उन्होंने बदमाश पर से अपनी पकड़ ढीली नहीं होने दी.

Advertisement

शोर सुनकर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया. पकड़े गए बदमाश की पहचान धर्मेंद्र मौर्य के रूप में हुई है. यह पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ स्नैचिंग और जानलेवा हमले समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं घायल सिपाही नवीन चौधरी को तुरंत हिम सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी नाक पर दो टांके लगे हैं. प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है.

अस्पताल पहुंचे सिपाही की बहादुरी देखकर पीड़िता रूबी कश्यप की आंखें भर आईं. उन्होंने अस्पताल में ही सिपाही नवीन चौधरी की कलाई पर राखी बांधी और कहा कि उन्होंने भाई का फर्ज निभाकर उनकी रक्षा की है. रूबी ने मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों को भी राखी बांधी.

DCP ट्रैफिक रवीना त्यागी ने बताया कि ट्रैफिक सिपाही नवीन चौधरी के इस अदम्य साहस को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने उन्हें 10 हजार रुपये के नकद इनाम और प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित करने का ऐलान किया है. इसके साथ ही उच्च स्तर पर कमेंडेशन (प्रशंसा पत्र) देने की सिफारिश भी भेजी जा रही है.

---- समाप्त ----

TOPICS:

Advertisement

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें