होमक्राइमइंस्टाग्राम पर महिला से दोस्ती, फिर जिद में बच्चे का अपहरण, लखनऊ पुलिस ने ऐसे मुक्त कराया
क्राइम

इंस्टाग्राम पर महिला से दोस्ती, फिर जिद में बच्चे का अपहरण, लखनऊ पुलिस ने ऐसे मुक्त कराया

इंस्टाग्राम पर महिला से दोस्ती, फिर जिद में बच्चे का अपहरण, लखनऊ पुलिस ने ऐसे मुक्त कराया ग्राम चुलंभा से 11 वर्षीय मासूम बच्चे को सकुशल बरामद किया गया, आरोपी गिरफ्तार. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : August…

ETV Bharat के अनुसार5 अगस्त 2026 को 07:18 pm बजे
इंस्टाग्राम पर महिला से दोस्ती, फिर जिद में बच्चे का अपहरण, लखनऊ पुलिस ने ऐसे मुक्त कराया

सौजन्य से:- ETV Bharat

इंस्टाग्राम पर महिला से दोस्ती, फिर जिद में बच्चे का अपहरण, लखनऊ पुलिस ने ऐसे मुक्त कराया

ग्राम चुलंभा से 11 वर्षीय मासूम बच्चे को सकुशल बरामद किया गया, आरोपी गिरफ्तार.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 5, 2026 at 9:33 AM IST

लखनऊः सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शुरू हुई एक जान-पहचान लखनऊ में एक खौफनाक वारदात में बदल गई. शादी से इनकार करने पर एक सिरफिरे युवक ने महिला को अंजाम भुगतने की धमकी दी और उसके 11 साल के बेटे को अगवा कर फरार हो गया. लखनऊ कमिश्नरेट की मड़ियांव पुलिस और डीसीपी उत्तरी की क्राइम/सर्विलांस टीम ने मात्र 6 घंटे के भीतर बहराइच जिले से अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर आरोपी को दबोच लिया.

इंस्टाग्राम पर हुई थी मुलाकात, शादी न करने पर दी थी धमकी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता 35 वर्ष ने मड़ियांव थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी जान-पहचान इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी से हुई थी. इसके बाद आरोपी उस पर जबरन शादी करने का दबाव बनाने लगा. जब महिला ने शादी से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी ने फोन कर उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी. इसके बाद साजिश के तहत वह महिला के 11 वर्षीय मासूम बेटे को अगवा कर अपने साथ ले गया. महिला ने पुलिस को बच्चे की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए गुहार लगाई थी. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मड़ियांव थाने में तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया.

डीसीपी उत्तरी के निर्देशन में मड़ियांव पुलिस, सर्विलांस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीमें गठित की गईं। सर्विलांस और डिजिटल सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई, जो जनपद बहराइच की तरफ मिली. डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद ने बताया कि पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए दबिश दी. मंगलवार को जनपद बहराइच के कैसरगंज स्थित ग्राम चुलंभा से 11 वर्षीय मासूम बच्चे को पूरी तरह सकुशल बरामद कर लिया. मौके से आरोपी अजय यादव उर्फ छन्नू लाल यादव (25) को गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट और मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया है. विधिक प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है. साथ ही अन्य जिलों व थानों से आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है.

ये भी पढ़ेंः यूपी के मदरसों में नहीं मिलेगी कामिल-फाजिल की डिग्री, श्रमिकों को मिलेगा दोगुना ओवर टाइम

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें