लखनऊ: महिला की चैन छीनकर भागा अपराधी, घायल पुलिसकर्मी ने पकड़ा
लखनऊ: महिला की चैन छीनकर भागा अपराधी, घायल पुलिसकर्मी ने पकड़ा लखनऊ पुलिस के एक पुलिसकर्मी की जमकर तारीफ हो रही है, पुलिस कर्मी ने महिला से चैन छीनकर भाग रहे अपराधी को पकड़ लिया. आरोपी ने पुलिसकर्मी पर पत्थरों से हमला भी…

सौजन्य से:- ABP News
लखनऊ: महिला की चैन छीनकर भागा अपराधी, घायल पुलिसकर्मी ने पकड़ा
लखनऊ पुलिस के एक पुलिसकर्मी की जमकर तारीफ हो रही है, पुलिस कर्मी ने महिला से चैन छीनकर भाग रहे अपराधी को पकड़ लिया. आरोपी ने पुलिसकर्मी पर पत्थरों से हमला भी किया.
लखनऊ में रक्षाबंधन के मौके पर पुलिसकर्मी की बहादुरी और इंसानियत की ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने पुलिस और आम लोगों के रिश्ते को एक नई मिसाल दी. मड़ियांव ढाल पर ड्यूटी कर रहे यातायात आरक्षी नवीन चौधरी ने एक महिला से चेन छीनकर भाग रहे आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया. आरोपी ने गिरफ्त से बचने के लिए आरक्षी के चेहरे पर पत्थर से हमला कर दिया, लेकिन चोट लगने के बाद भी नवीन चौधरी ने आरोपी को नहीं छोड़ा.
चेन छीनकर भाग रहा था आरोपी
दरअसल, रक्षाबंधन को देखते हुए शहर में महिलाओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए प्रमुख स्थानों पर पुलिस की तैनाती की गई थी. इसी दौरान मड़ियांव ढाल पर तैनात यातायात आरक्षी नवीन चौधरी ने एक महिला से चेन स्नैचिंग कर भाग रहे आरोपी को देखा. नवीन चौधरी ने तुरंत आरोपी का पीछा किया और उसे पकड़ लिया. इस दौरान आरोपी ने खुद को छुड़ाने के लिए आरक्षी के चेहरे पर पत्थर से वार कर दिया. हमले में उनकी नाक पर चोट लगी और खून निकलने लगा.
बागपत: 'अगले दस साल में पूरा विश्व हिंदू हो जाए', BJP विधायक ने भगवान से की कामना
चोट लगी, लेकिन आरोपी को नहीं छोड़ा
चेहरे पर गंभीर चोट लगने के बावजूद आरक्षी नवीन चौधरी ने हिम्मत नहीं हारी. उन्होंने आरोपी को काबू में रखा और बाद में उसे संबंधित थाने में पुलिस के हवाले कर दिया. घायल आरक्षी को इलाज के लिए हिम सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी नाक पर दो टांके लगाए गए.
पुलिस आयुक्त ने किया इनाम का ऐलान
आरक्षी नवीन चौधरी के साहस और कर्तव्यपरायणता को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने उन्हें 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति-पत्र देने की घोषणा की है. इसके साथ ही उनके सराहनीय और साहसिक कार्य के लिए कमेंडेशन डिस्क दिए जाने को लेकर भी नाम प्रस्तावित किया गया है.
जिस महिला की चेन बचाई, उसी ने बांधी राखी
रक्षाबंधन के दिन इस पूरी घटना का सबसे भावुक पहलू भी सामने आया. चेन स्नैचिंग की पीड़िता, जो सीतापुर की रहने वाली हैं, ने यातायात आरक्षी नवीन चौधरी को राखी बांधी. महिला ने नवीन चौधरी को भाई मानते हुए उनके साहस के लिए आभार जताया. पीड़िता ने कहा कि आरक्षी ने अपनी जान की परवाह किए बिना आरोपी को पकड़ा और उनकी मदद की.
श्रद्धा, प्रेम और सामाजिक समरसता का प्रतीक है रक्षाबंधन- बोले CM योगी
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


