सहारनपुर जा रहे अजय राय को लखनऊ पुलिस ने रास्ते में रोका, हिरासत में लिया
सहारनपुर जा रहे अजय राय को लखनऊ पुलिस ने रास्ते में रोका, हिरासत में लिया सहारनपुर जा रहे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को लखनऊ पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, पुलिस अजय राय को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले गई है. वहीं,…

सौजन्य से:- ABP News
सहारनपुर जा रहे अजय राय को लखनऊ पुलिस ने रास्ते में रोका, हिरासत में लिया
सहारनपुर जा रहे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को लखनऊ पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, पुलिस अजय राय को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले गई है. वहीं, अजय राय ने कहा, हमें जबरदस्ती गिरफ्तार किया जा रहा है.
सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण मामले में सियासत शुरू हो गई है और विपक्ष जिसे लेकर हमलावर है. सहारनपुर जा रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) को लखनऊ पुलिस ने रास्ते में हिरासत में ले लिया है. पुलिस कांग्रेस नेता अजय राय को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले गई है.
दरअसल, सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने के मामले में सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को हिरासत में ले लिया है. लखनऊ पुलिस के द्वारा खुद को हिरासत में लिए जाने पर कांग्रेस नेता अजय राय ने प्रतिक्रिया दी है. अजय राय ने कहा है कि सरकार जबरदस्ती कर रही है.
'मुसलमानों को निशाना बनाने वाली सरकार को उखाड़ फेकेंगे'
उन्होंने कहा, "सरकार जबरदस्ती कर रही है; अन्याय और दमन के खिलाफ आवाज उठाने पर हमें जबरदस्ती गिरफ्तार किया जा रहा है. हम इस ज़ुल्म के खिलाफ जरूर लड़ेंगे. आज मुसलमानों को निशाना बनाने वाली इस सरकार को हम उखाड़ फेंकेंगे और कांग्रेस कार्यकर्ता मुस्लिम समुदाय पर होने वाले किसी भी अत्याचार के खिलाफ मजबूती से खड़े रहेंगे."
वहीं, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को हिरासत में लिए जाने पर INC India ने एक्स हैंडल पर लिखा, "सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद को अवैध तरीके से ध्वस्त कर दिया गया. आज इस दमनकारी रवैये के विरोध में पीड़ितों और मस्जिद कमेटी के सदस्यों से मिलने यूपी कांग्रेस अध्यक्ष @kashikirai जी सहारनपुर जा रहे थे. लेकिन BJP सरकार ने पुलिस भेजकर उन्हें और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया."
'अन्याय के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेंगे'
INC India ने एक्स हैंडल पर आगे लिखा है कि, "अगर BJP सोचती है कि वह ऐसे हथकंडे अपनाकर हमारी आवाज दबा देगी तो यह गलतफहमी हटा ले. हम हर अन्याय के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेंगे."
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


