होमक्राइमसहारनपुर जा रहे हैं यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय गिरफ्तार, पूर्व मंत्री को लखनऊ पुलिस ने किया गिरफ्तार - lucknow police arrested upcc president ajay rai as he was going to saharanpur
क्राइम

सहारनपुर जा रहे हैं यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय गिरफ्तार, पूर्व मंत्री को लखनऊ पुलिस ने किया गिरफ्तार - lucknow police arrested upcc president ajay rai as he was going to saharanpur

सहारनपुर जा रहे हैं यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय गिरफ्तार, पूर्व मंत्री को लखनऊ पुलिस ने किया गिरफ्तार Ajay Rai: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के सोमवार को पार्टी मुख्यालय से निकलते ही माल एवेन्य…

Jagran के अनुसार7 सितंबर 2026 को 10:30 am बजे
सहारनपुर जा रहे हैं यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय गिरफ्तार, पूर्व मंत्री को लखनऊ पुलिस ने किया गिरफ्तार - lucknow police arrested upcc president ajay rai as he was going to saharanpur

सौजन्य से:- Jagran

सहारनपुर जा रहे हैं यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय गिरफ्तार, पूर्व मंत्री को लखनऊ पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ajay Rai: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के सोमवार को पार्टी मुख्यालय से निकलते ही माल एवेन्यु चौराहे पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

HighLights

- मस्जिद कमेटी एवं पीड़ितों से मुलाकात करने जा रहे थे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

- उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को पुलिस लाइन ले गई पुलिस

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में कोर्ट के आदेश के बाद मस्जिद को ध्वस्त करने के प्रकरण पर मचे बवाल के बाद सभी राजनीतिक दल बेहद सक्रिय हो गए हैं।

इस घटना के संबंध में मस्जिद कमेटी एवं पीड़ितों से मुलाकात करने जा रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के सोमवार को पार्टी मुख्यालय से निकलते ही माल एवेन्यु चौराहे पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद भी उनका विरोध जारी रहा तो पुलिस उनको गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई।

पुलिस ने पूरी तरह से तानाशाही रवैया अपनाया

गिरफ्तारी के विरोध में अजय राय ने कहा कि सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को ध्वस्त करने की घटना के पीड़ितों और मस्जिद कमेटी के सदस्यों से मिलने जाने से मुझे और हमारे कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए भाजपा सरकार के इशारे पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने पूरी तरह से तानाशाही रवैया अपनाया है।

भाजपा सरकार के सीधे कहने पर पुलिस ने बल प्रयोग कर हम सबको गिरफ्तार कर लिया है। सरकार यह भली-भांति सुन ले—इस तरह के दमनकारी हथकंडों और पुलिसिया बल से हमारी आवाज को दबाया नहीं जा सकता। पीड़ितों को न्याय दिलाने की हमारी लड़ाई हर हाल में जारी रहेगी।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें