लखनऊ: किशोरी से दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, पारा पुलिस ने भेजा जेल
लखनऊ: किशोरी से दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, पारा पुलिस ने भेजा जेल लखनऊ के थाना पारा पुलिस ने नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जे…

सौजन्य से:- ETV Bharat
लखनऊ: किशोरी से दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, पारा पुलिस ने भेजा जेल
लखनऊ के थाना पारा पुलिस ने नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 8, 2026 at 10:00 PM IST
लखनऊ: लखनऊ के थाना पारा पुलिस ने एक नाबालिग किशोरी को हवस का शिकार बनाने और उसकी आपत्तिजनक फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने वाले फरार आरोपी को शनिवार सुबह धर दबोचा. पुलिस ने आरोपी को तेजीखेड़ा, हरदोई फाटक से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है. मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित परिवार ने 4 अगस्त 2026 को थाना पारा पर उपस्थित होकर लिखित तहरीर दी. तहरीर के अनुसार आरोपी ने नाबालिग किशोरी का शारीरिक शोषण किया और धोखे से उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए.
आपत्तिजनक फोटो से कर रहा था ब्लैकमेल: इसके बाद आरोपी इन फोटो-वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर किशोरी को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था. इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पारा थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गंभीर संगीन धाराओं में मामला पंजीकृत किया. मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी.
पुलिस ने तेजीखेड़ा हरदोई फाटक के पास से दबोचा: इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह सूचना के आधार पर पारा पुलिस टीम ने तेजीखेड़ा, हरदोई फाटक के पास दबिश देकर 19 वर्षीय आरोपी को दबोच लिया. पकड़े गए आरोपी की पहचान मेहदीगंज, थाना बाजारखाला निवासी के रूप में हुई है. पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है.
पारा पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद भेजा जेल: पारा पुलिस ने नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया है. आरोपी पर 4 अगस्त को पॉक्सो और बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ के 16 मंदिरों का पर्यटन विभाग कराएगा सौंदर्यीकरण, जानिए लिस्ट में कौन-कौन से हैं मंदिर

गोरखपुर में ठेकेदार की निर्मम हत्या: पहले गोली मारी, फिर 500 मीटर तक दौड़ाकर काट डाला - gorakhpur contractor shivkumar tripathi brutally murdered

लखनऊ में 11 साल की बच्ची से रेप के बाद दी धमकी, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार


