होमक्राइमलखनऊ में सिपाही ने की पत्नी की हत्या, पुलिस कस्टडी में आरोपी
क्राइम

लखनऊ में सिपाही ने की पत्नी की हत्या, पुलिस कस्टडी में आरोपी

लखनऊ में सिपाही ने की पत्नी की हत्या, पुलिस कस्टडी में आरोपी लखनऊ में सिपाही ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी की हत्या कर दी है, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. दोनों की शादी की 11 साल पहले हुई थी, द…

ABP News के अनुसार6 सितंबर 2026 को 09:31 pm बजे
लखनऊ में सिपाही ने की पत्नी की हत्या, पुलिस कस्टडी में आरोपी

सौजन्य से:- ABP News

लखनऊ में सिपाही ने की पत्नी की हत्या, पुलिस कस्टडी में आरोपी

लखनऊ में सिपाही ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी की हत्या कर दी है, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. दोनों की शादी की 11 साल पहले हुई थी, दोनों का एक साल का बच्चा भी है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से रविवार (6 सिंतबर 2026) को हत्या की हैरान करने वाली खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया है, यहां एक सिपाही ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. बताया गया कि सिपाही का विवाह 11 साल पहले हुआ था, शादी के बाद से दोनों के बीच अक्सर विवाद भी होता था. पुलिस ने महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही आरोपी सिपाही को हिरासत में लेकर कर पूछताछ कर शुरू कर दी है.

जानकार के मुताबिक, यह घटना लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र स्थित पेपर मिल कॉलोनी से सामने आई है. बताया गया कि पेपर मिल कॉलोनी में रविवार को एक सिपाही ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. मृतका की पहचान नीलम के रूप में हुई है, जबकि आरोपी सिपाही का नाम मुकेश बताया जा रहा है.

'सुप्रीम कोर्ट जाएंगे...', सहारनपुर मस्जिद मामले पर बोले इमरान मसूद

शादी के बाद से पति-पत्नी में चल रहा था विवाद

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी सिपाही मुकेश लखनऊ कमिश्नरेट के सूचना जन प्रकोष्ठ में तैनात था. बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद चल रहा था. दोनों की शादी करीब 11 साल पहले हुई थी. करीब एक साल पहले उनके घर बच्चे का जन्म हुआ था.

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ

बताया जा रहा है कि रविवार को भी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि मुकेश ने कथित तौर पर नीलम की हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही महानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी सिपाही को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

स्वामी प्रसाद मौर्य बनाएंगे यूपी में तीसरा मोर्चा? पूर्व मंत्री के बयान ने बढ़ाई हलचल

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें