सहारनपुर जा रहे अजय राय गिरफ्तार किए गए: लखनऊ पुलिस ने धरने से जबरदस्ती उठाया, ठेलते हुए गाड़ी में बैठाया - Lucknow News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Lucknow: Congress Chief Ajay Rai Detained Before Saharanpur Visit सहारनपुर जा रहे अजय राय गिरफ्तार किए गए:लखनऊ पुलिस ने धरने से जबरदस्ती उठाया, ठेलते हुए गाड़ी में बैठाया…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- Lucknow: Congress Chief Ajay Rai Detained Before Saharanpur Visit
सहारनपुर जा रहे अजय राय गिरफ्तार किए गए:लखनऊ पुलिस ने धरने से जबरदस्ती उठाया, ठेलते हुए गाड़ी में बैठाया
- कॉपी लिंक
लखनऊ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को सोमवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वह पार्टी प्रतिनिधिमंडल के साथ सहारनपुर जाने की तैयारी में थे। अजय राय को कांग्रेस मुख्यालय से हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले जाया गया। वह सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर की मस्जिद पर हुई बुलडोजर कार्रवाई का जायजा लेने और पीड़ितों व मस्जिद कमेटी के सदस्यों से मिलने जा रहे थे।
अजय राय के हिरासत में लिए जाने की सूचना मिलते ही कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जमा हो गए। पुलिस जब उन्हें अपने साथ ले जाने लगी तो कार्यकर्ताओं ने विरोध किया और नारेबाजी की। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने अजय राय को गाड़ी में बैठाया और वहां से पुलिस लाइन के लिए रवाना हो गए।
सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को प्रशासन ने सरकारी जमीन पर बना अनधिकृत निर्माण बताते हुए ध्वस्त किया है। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई अदालत के आदेश और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई।
4 तस्वीरें देखिए…
मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद गरमाई सियासत
सहारनपुर की कार्रवाई के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों ने सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद समेत कई विपक्षी नेताओं ने भी ध्वस्तीकरण को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।
'भाजपा सरकार के इशारे पर ऐसा किया'
अजय राय ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि वह सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को ध्वस्त किए जाने की घटना के पीड़ितों और मस्जिद कमेटी के सदस्यों से मिलने जा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस ने उन्हें और कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बल प्रयोग किया और हिरासत में लिया।
अजय राय ने कहा कि पुलिसिया बल और दमनकारी हथकंडों से कांग्रेस की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। पीड़ितों को न्याय दिलाने की लड़ाई हर हाल में जारी रहेगी।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


