गोरखपुर में तैनात सिपाही की लखनऊ में मौत: लखनऊ में दोस्त के साथ आया था, नशे की ओवरडोज की आशंका - Lucknow News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Lucknow Hotel Death | Gorakhpur Constable Found Dead With Syringe गोरखपुर में तैनात सिपाही की लखनऊ में मौत:लखनऊ में दोस्त के साथ आया था, नशे की ओवरडोज की आशंका - कॉपी लिंक…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- Lucknow Hotel Death | Gorakhpur Constable Found Dead With Syringe
गोरखपुर में तैनात सिपाही की लखनऊ में मौत:लखनऊ में दोस्त के साथ आया था, नशे की ओवरडोज की आशंका
- कॉपी लिंक
लखनऊ के विकासनगर स्थित होटल टाउन इन में सोमवार सुबह गोरखपुर में तैनात सिपाही की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह अपने दोस्त के साथ लखनऊ आया था। शव के पास से पुलिस को इंजेक्शन और सिरिंज मिली हैं। पुलिस ने सिपाही के दोस्त पूछताछ की है।
बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र के भगौली कुआं डांडा गांव अंकित सिंह (26) 2025 बैच के सिपाही थे। इस दौरान उनकी तैनाती गोरखपुर में थी। पुलिस के मुताबिक, अंकित रविवार को अपने दोस्त आदिल शाह के साथ गोरखपुर से विकासनगर आए थे।
दोनों होटल टाउन इन में रुके थे। सोमवार सुबह आदिल सोकर उठा तो अंकित नहीं जागे। काफी प्रयास के बाद भी कोई जवाब न मिलने पर उसने होटल मैनेजर को सूचना दी। इसके बाद विकासनगर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कमरे से साक्ष्य जुटाए।
दोस्त बोला- दोनों नशा करते थे
पूछताछ में आदिल ने पुलिस को बताया कि वह और अंकित नशा करते थे। रविवार को होटल पहुंचने के बाद दोनों ने इंजेक्शन से नशा किया था। पुलिस को आशंका है कि नशे के ओवरडोज के कारण अंकित की मौत हुई है।
अंकित के पिता मीनू सिंह की करीब 20 साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार में उनकी मां आशा देवी हैं। एसीपी गाजीपुर अतुल पांडेय का कहना है कि शुरुआती जांच में मौत की वजह नशे की ओवरडोज लग रही है। हालांकि, मौत की सही वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


