होमक्राइमलखनऊ में व्यक्ति ने ट्रेन की पटरी पर रखी गर्दन: गाड़ी आने पर धड़ से खोपड़ी अलग होकर गिरी; अभी तक शादी नहीं हुई थी - Lucknow News
क्राइम

लखनऊ में व्यक्ति ने ट्रेन की पटरी पर रखी गर्दन: गाड़ी आने पर धड़ से खोपड़ी अलग होकर गिरी; अभी तक शादी नहीं हुई थी - Lucknow News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Lucknow Suicide Case | Man Found Dead On Harouni Railway Station Tracks लखनऊ में व्यक्ति ने ट्रेन की पटरी पर रखी गर्दन:गाड़ी आने पर धड़ से खोपड़ी अलग होकर गिरी; अभी तक शाद…

Dainik Bhaskar के अनुसार12 सितंबर 2026 को 06:04 pm बजे
लखनऊ में व्यक्ति ने ट्रेन की पटरी पर रखी गर्दन:  गाड़ी आने पर धड़ से खोपड़ी अलग होकर गिरी; अभी तक शादी नहीं हुई थी - Lucknow News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Lucknow

- Lucknow Suicide Case | Man Found Dead On Harouni Railway Station Tracks

लखनऊ में व्यक्ति ने ट्रेन की पटरी पर रखी गर्दन:गाड़ी आने पर धड़ से खोपड़ी अलग होकर गिरी; अभी तक शादी नहीं हुई थी

- कॉपी लिंक

लखनऊ के बंथरा इलाके में शनिवार को एक 37 वर्षीय व्यक्ति ने पटरी पर गर्दन रखकर सुसाइड कर लिया। उसका धड़ लखनऊ-कानपुर रेलखंड पर हरौनी रेलवे स्टेशन की पटरियों पर मिला। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

व्यक्ति की पहचान उन्नाव जिले के अजगैन थाना के खड़ेहरा गांव के सोनू (37) के रूप में हुई। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह लखनऊ के नाका स्थित एक होटल में काम करता था और ज्यादातर वहीं रहता था। शनिवार सुबह करीब 6:45 बजे उसका शव लखनऊ से कानपुर जाने वाली रेल पटरी पर पड़ा मिला।

पिता नहीं हैं, घर में मां और भाई-बहन

मृतक का धड़ पटरी के एक तरफ और सिर दूसरी तरफ पड़ा था। शव देखकर स्टेशन मास्टर ने तुरंत रेलवे पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा। सोनू के पिता श्रीपाल की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। उसके परिवार में मां जगराना के अलावा बड़ा भाई रमेश, बड़ी बहन मोनी और छोटी बहन अंकू हैं।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें