लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे: रोकी गई भारी वाहनों की एंट्री, पुलिस खड़ा करने के साथ लगाए गए बोल्डर; टोल पर ये फैसला
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे: रोकी गई भारी वाहनों की एंट्री, पुलिस खड़ा करने के साथ लगाए गए बोल्डर Lucknow Kanpur Expressway: लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे लगातार विवादों में बना हुआ है। इस टोल पर लगातार नई समस्याएं सामने आती जा रह…

सौजन्य से:- Amar Ujala
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे: रोकी गई भारी वाहनों की एंट्री, पुलिस खड़ा करने के साथ लगाए गए बोल्डर
Lucknow Kanpur Expressway: लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे लगातार विवादों में बना हुआ है। इस टोल पर लगातार नई समस्याएं सामने आती जा रही हैं। अब यहां एक भारी वाहनों की एंट्री बैन कर दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली निलंबित कर दी गई है। यह निलंबन आईआईटी खड़गपुर के प्रो. केएस रेड्डी की तकनीकी जांच रिपोर्ट आने तक रहेगा। रेड्डी ने सात अगस्त को एक्सप्रेसवे की जर्जर सड़क के नमूने लिए थे। सूत्रों के अनुसार जांच के 17 दिन बाद भी अधिकारी रिपोर्ट के बारे में कुछ नहीं बता रहे हैं।
एक्सप्रेसवे की सड़क लगातार धंस रही है जिसकी मरम्मत पीएनसी कर रही है। एलिवेटेड रोड पर भी साइड की दीवारें और विस्तार जोड़ के पास सड़क दब गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) अधिकारियों की दलील है कि जब तक रिपोर्ट के आधार पर सुधारात्मक कार्य नहीं करा दिए जाते हैं तब तक टोल शुरू नहीं होगा।
भारी वाहनों पर रोक
दूसरी ओर रविवार शाम से एलिवेटेड रोड की लखनऊ से कानपुर लेन पर भारी वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया है। यहां दो सुरक्षा गार्ड भी लगाए गए हैं। एक्सप्रेसवे पर सोमवार को भी दरोगा खेड़ा के पास शुरू होने वाली एलिवेटेड रोड पर भारी वाहनों को रोकने के लिए बोल्डर लगाए गए। गार्डों ने तर्क दिया कि उन्नाव के कोरारी यानी किलोमीटर 63 से 65 के बीच सड़क धंसी है जिसकी वजह से भारी वाहनों को जाने से मना कर दिया गया है। दूसरी ओर एनएचएआई के परियोजना निदेशक नवरत्न ने इनकार करते हुए बताया कि एलिवेटेड रोड पर वाहनों के प्रवेश पर रोक नहीं है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


