लखनऊ होटल में सिपाही की संदिग्ध मौत, कमरे में मिले इंजेक्शन
लखनऊ होटल में सिपाही की संदिग्ध मौत, कमरे में मिले इंजेक्शन लखनऊ के होटल में गोरखपुर में तैनात सिपाही अंकित सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. उसके साथ उसका दोस्त भी होटल में ठहरा था. दोनों नशे के आदि थे, ओवरडो…

सौजन्य से:- ABP News
लखनऊ होटल में सिपाही की संदिग्ध मौत, कमरे में मिले इंजेक्शन
लखनऊ के होटल में गोरखपुर में तैनात सिपाही अंकित सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. उसके साथ उसका दोस्त भी होटल में ठहरा था. दोनों नशे के आदि थे, ओवरडोज से मौत की आशंका जताई जा रही है.
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में विकासनगर स्थित होटल टाउन इन में सोमवार सुबह गोरखपुर में तैनात 2025 बैच के सिपाही अंकित सिंह (26) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. अंकित बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र के भगौली कांडा गांव के रहने वाले थे और वर्तमान में गोरखपुर में तैनात थे.
शुरूआती जांच में सिपाही की मौत की वजह नशे की ओवर डोज बताई जा रही है. क्योंकि पता चला है कि मृतक नशे का आदि था. फिलहाल पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. इसके साथ ही पुलिस ने परिजनों को भी सूचित कर दिया है.
यह भी पढ़ें: मुरादाबाद, हरदोई, एटा, कुशीनगर, कानपुर समेत 14 जिलों के डीएम बदले, 34 IAS का ट्रांसफर
क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के मुताबिक, अंकित रविवार को अपने दोस्त आदिल शाह के साथ गोरखपुर से लखनऊ आए थे. दोनों विकासनगर स्थित होटल टाउन इन में ठहरे थे.सोमवार सुबह आदिल की नींद खुली तो अंकित बिस्तर पर बेसुध मिले. काफी प्रयास के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो उसने होटल प्रबंधन को सूचना दी.
सूचना मिलते ही विकासनगर पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने होटल के कमरे से साक्ष्य जुटाए. पुलिस को मौके से इंजेक्शन और सिरिंज भी मिली हैं. पूछताछ में दोस्त आदिल ने पुलिस को बताया कि दोनों नशा करते थे और रविवार को होटल पहुंचने के बाद इंजेक्शन के जरिए नशा किया था. पुलिस को शुरुआती जांच में नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका है.
पुलिस ने शुरू की कर्रवाई
हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी. पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है. लेकिन इस तरह पुलिस का सिपाही भी नशे की गिरफ्त में था, कई सवाल खड़े कर दिए हैं. अंकित के पिता की करीब 20 वर्ष पहले मौत हो चुकी है. परिवार में उनकी मां आशा देवी हैं. एसीपी गाजीपुर अटल पांडेय के मुताबिक, मामले में जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: 'बंटवारा हुआ तो खुश होऊंगा...', कांग्रेस से भी उठी UP को बांटने की मांग
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


