होमक्राइमलखनऊ में हिट एंड रन: अनामिका से विवाद, शहनवाज ने चढ़ाई कार
क्राइम

लखनऊ में हिट एंड रन: अनामिका से विवाद, शहनवाज ने चढ़ाई कार

लखनऊ में हिट एंड रन: अनामिका से विवाद, शहनवाज ने चढ़ाई कार लखनऊ में हिट एंड रन का मामला सामने आया है. यहां शहनवाज नाम के शख्स ने अनामिका पर कार चढ़ा दी. बताया जा रहा है कि आरोपी को किसी और महिला के साथ देखने पर पीड़िता न…

abplive.com के अनुसार16 सितंबर 2026 को 12:04 pm बजे
लखनऊ में हिट एंड रन: अनामिका से विवाद, शहनवाज ने चढ़ाई कार

सौजन्य से:- abplive.com

लखनऊ में हिट एंड रन: अनामिका से विवाद, शहनवाज ने चढ़ाई कार

लखनऊ में हिट एंड रन का मामला सामने आया है. यहां शहनवाज नाम के शख्स ने अनामिका पर कार चढ़ा दी. बताया जा रहा है कि आरोपी को किसी और महिला के साथ देखने पर पीड़िता ने उसे रौकने की कोशिश कर रही थी.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हिट एंड रन का मामला सामने आया है. गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र में जनेश्वर मिश्र पार्क के पास एक युवक पर अपनी महिला मित्र को कार से टक्कर मारकर भागने का आरोप है. घटना में महिला बाल-बाल बची.

पुलिस के मुताबिक, सुबह अनामिका नाम की युवती जनेश्वर मिश्र पार्क के पास चाय पीने पहुंची थी. इसी दौरान उसका पुरुष मित्र शाहनवाज भी अपनी एक दूसरी महिला मित्र के साथ वहां पहुंच गया. शाहनवाज को दूसरी युवती के साथ देखकर अनामिका नाराज हो गई और दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया.

अनामिका के कार रोकने पर आरोपी उसे रौंदता निकल गया

विवाद के बाद शाहनवाज दूसरी महिला मित्र के साथ कार में बैठकर वहां से जाने लगा. इसी दौरान अनामिका कार के सामने खड़ी हो गई. आरोप है कि शाहनवाज ने कार रोकने के बजाय उसे तेज रफ्तार में आगे बढ़ा दिया, जिससे अनामिका सड़क पर गिर गई.

इसके बाद शाहनवाज मौके से कार लेकर फरार हो गया. महिला की ओर से पुलिस को शिकायत दी जा रही है. पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

माफिया और मच्छर की तरह समाप्त हो गया इंसेफेलाइटिस : CM योगी

पीड़िता अस्पताल में भर्ती, पुलिस आरोपी की तालाश में लगी

बताया जा रहा है कि कार सवार को पीड़िता पहले से जानती थी और सुबह चाय पीने के वक्त यह हादसा हुआ है. प्रथम दृष्टि में ऐसा बताया जा रहा है कि कार सवार अपनी अन्य किसी महिला मित्र के साथ यहां आया था, जिसके बाद दिनों में जमकर बहस हुई. इसके बाद जब पीड़िता कार सवार को रोकने की कोशिश करती है, तो वे उसे धक्का देकर रौंदते हुए वहां से फरार हो जाता है. वहीं पीड़ित लड़की घायल है, जिसे अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने भी मामले में FIR दर्ज कर ली है और उनका कहना है कि आरोपी किसी भी कीमत पर नहीं बचेगा.

'जिनके घर शीशे के होते हैं', नाराजगी की खबरों के बीच सपा पर भड़के संजय निषाद

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें