लखनऊ में हिट एंड रन: लड़की को सामने देख युवक ने दौड़ा दी कार, बोनट पर घसीटा
लखनऊ में हिट एंड रन: लड़की को सामने देख युवक ने दौड़ा दी कार, बोनट पर घसीटा यह लड़की बुधवार की सुबह जनेश्वर मिश्र पार्क के पास चाय पीने गई हुई थी। बताया जा रहा है कि वहां उसका एक परिचित युवक उसे दिखाई दिया। युवक के साथ क…

सौजन्य से:- Hindustan
लखनऊ में हिट एंड रन: लड़की को सामने देख युवक ने दौड़ा दी कार, बोनट पर घसीटा
यह लड़की बुधवार की सुबह जनेश्वर मिश्र पार्क के पास चाय पीने गई हुई थी। बताया जा रहा है कि वहां उसका एक परिचित युवक उसे दिखाई दिया। युवक के साथ कोई दूसरी लड़की भी थी। युवक को वहां दूसरी लड़की के साथ देख यह लड़की नाराज हो गई और दोनों में विवाद शुरू हो गया।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ बुधवार की सुबह-सुबह में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र जनेश्वर मिश्र पार्क के पास एक युवक ने सामने खड़ी होकर उसे रोकने का प्रयास करती लड़की को देखा तो कार रोकने की बजाए आगे बढ़ा दी। लड़की, बोनट से लटकते हुए कुछ दूर तक यूं ही पीछे चलती रही। इसी दौरान अचानक कार की रफ्तार तेज करके युवक वहां से भाग निकला और लड़की सड़क पर नीचे गिर गई। घटना में वह बाल-बाल बच गई। हालांकि उसे कुछ चोटें आई हैं। पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई है।
मिली जानकारी के अनुसार लड़की बुधवार की सुबह जनेश्वर मिश्र पार्क के पास चाय पीने गई हुई थी। इसी दौरान उसका एक परिचित युवक उसे दिखाई दिया। युवक के साथ कोई दूसरी लड़की भी थी। बताया जा रहा है कि दूसरे समुदाय के इस लड़के से पार्क के पास चाय पीने आई लड़की की दोस्ती थी। उसे दूसरी लड़की के साथ देख वह नाराज हो गई और दोनों में विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान युवक अपनी कार में जा बैठा तो लड़की उसकी कार के सामने खड़ी हो गई।
कार रोकने की बजाए आगे बढ़ा दी
बताया जा रहा है कि युवक ने लड़की को सामने खड़ी देखा तो कार रोकने की बजाए आगे बढ़ा दी। शुरू में कार की रफ्तार कम थी जिससे लड़की बोनट पर लटकती हुई कार के साथ-साथ पीछे की ओर जा रही थी। इसी दौरान युवक ने अचानक कार की रफ्तार तेज कर दी। जिससे लड़की बोनट से कार की दाहिनी तरफ सड़क पर गिरकर चोटिल हो गई। लड़की की हालत से बेपरवाह युवक कार लेकर तेजी से वहां से निकल गया।
शिकायत के आधार पर होगी कार्रवाई
इस मामले में पुलिस का कहना है कि लड़की से पूरे मामले की जानकारी लेकर शिकायत दर्ज की जाएगी। इसके आधार पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में कार्रवाई होगी। उधर, लोगों का कहना है कि भले दोनों पहले से परिचित हों लेकिन किसी को भी इस तरह सामने खड़ा देख कार नहीं दौड़ानी चाहिए। लड़की की किस्मत अच्छी थी कि वो किसी बड़ी दुर्घटना की शिकार होने से बच गई वरना जिस तरह वह कार के बोनट से सड़क पर गिरी, यदि एक इंच भी इधर या उधर हो जाता तो कोई अनहोनी हो सकती थी।
लड़की पर कार दौड़ाते देख हैरान रह गए लोग
जिस वक्त युवक, सामने खड़ी लड़की की परवाह किए बगैर अपनी कार धीरे-धीरे आगे बढ़ा रहा था उस वक्त वहां मौजूद लोग कुछ देर तक यह सब देखते हुए स्थिति को समझने की कोशिश कर रहे थे। लोगों को थोड़ी देर के लिए लगा कि जैसे दो परिचितों के बीच का मामला है लेकिन जब अचानक से कार की रफ्तार बढ़ गई और लड़की सड़क पर गिरी तो लोग हैरान रह गए और लड़की को उठाने के लिए दौड़ पड़े। तब तक कार वहां से निकल चुकी थी।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


