Lucknow Hit and Run: लखनऊ में युवती को टक्कर मारकर भागा शाहनवाज, पुलिस ने दबोचा, देखिए वीडियो
लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में जनेश्वर मिश्र पार्क के पास एक कार सवार महिला को टक्कर मारकर फरार हो गया। बताया जाता है कि युवती और आरोपी कार चालक युवक एक साल से रिलेशनशिप में थे। हेमेन्द्र त्रिपाठी, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की रा…

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com
लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में जनेश्वर मिश्र पार्क के पास एक कार सवार महिला को टक्कर मारकर फरार हो गया। बताया जाता है कि युवती और आरोपी कार चालक युवक एक साल से रिलेशनशिप में थे।
हेमेन्द्र त्रिपाठी, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लापरवाही से वाहन चलाकर हिट एंड रन से जुड़े मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे मामलों में बेखौफ वाहन चालकों पर हो रही कार्रवाई के बीच इसी से जुड़ा एक नया मामला लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां गोमतीनगर विस्तार में स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के पास एक कार सवार मामूली विवाद के बाद महिला को टक्कर मारकर फरार हो गया।
इस मामले में पुलिस ने महिला को पहले अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। घायल युवती की पहचान अनामिका और आरोपी कार चालक की पहचान शहनवाज के रूप में हुई है। बताया जाता है कि युवती और आरोपी कार चालक युवक एक साल से रिलेशनशिप में थे।
घटना का वीडियो आया सामने
दरअसल, ये पूरा मामला गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र के जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर-4 के पास का है। बताया जाता है कि पार्क के गेट के बाहर सफेद रंग की वरना कार सवार चालक शहनवाज से युवती का कुछ विवाद हुआ, जिसके बाद चालक कार में बैठकर भागने लगा। इसी बीच कार के सामने युवती आई तो बेखौफ कार चालक शहनवाज ने अपनी कार को रोकने के बजाए तेजी के साथ आगे बढ़ा दी। इस घटना से जुदा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार के बोनट पर लटकी युवती को देखकर भी चालक ने कार नहीं रोकी और तेज रफ्तार के साथ आगे बढ़ा दी। कार की जोरदार टक्कर लगने से युवती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
नाम छिपाकर एक साल से रिलेशनशिप में था आरोपी
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी कार चालक शहनवाज घायल युवती अनामिका के साथ एक साल से प्रेम प्रसंग में था। इतना ही नहीं, आरोप है कि आरोपी शहनवाज अपना असली नाम छिपाकर और खुद को यश ठाकुर बताकर युवती से जुड़ा था। बुधवार सुबह जनेश्वर मिश्र पार्क के पास युवती चाय पीने गई थी। इसी दौरान उसने शहनवाज को दूसरी लड़की के साथ देखकर पहचान लिया। शुरुआती कहासुनी के बाद आरोपी का असली नाम शहनवाज युवती के सामने आया, जिसके बाद दोनों में विवाद और बढ़ गया और आरोपी ने कार में बैठकर भागने की कोशिश की। इसी बीच जब युवती उसे रोकने के लिए आगे आई तो शहनवाज युवती पर कार चढ़ाकर मौके से फरार हो गया।।
आरोपी गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी
बताया जाता है कि घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने कार को रोकने का काफी प्रयास किया लेकिन कार चालक शहनवाज युवती को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके बाद घटना स्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ में जुटी है।
लेखक के बारे मेंपवन नौटियालपवन नौटियाल नवभारत टाइम्स में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सेक्शन के लिए बतौर कंसलटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का व्यापक पत्रकारीय अनुभव है। मूल रूप से उत्तराखंड (उत्तरकाशी) के रहने वाले पवन को दोनों राज्यों की राजनीति, सामाजिक-आर्थिक मुद्दों, क्राइम और यूटिलिटी खबरों की गहरी समझ है।उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2012 में देहरादून से एक प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के साथ की, जहां उन्होंने विधानसभा चुनावों की ग्राउंड रिपोर्टिंग और कई एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए। उन्होंने 2013 की भीषण केदारनाथ आपदा की भी क्रेडिबल ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। इसके बाद, उन्होंने 'दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट' में 5 वर्षों तक डेस्क और फील्ड की दोहरी जिम्मेदारी संभाली। डिजिटल मीडिया में कदम रखते हुए उन्होंने वनइंडिया-डेलीहंट के साथ करीब 5 साल काम किया, जहां उन्होंने उत्तरकाशी के ऐतिहासिक सिलक्यारा टनल हादसे और धराली आपदा जैसी बड़ी घटनाओं को मौके पर जाकर कवर किया। दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले पवन विज्ञान के छात्र रहे हैं, जिससे उनकी खबरों में तार्किक और डेटा-आधारित सटीकता दिखती है।मुख्य विशेषज्ञता (Areas of Expertise)क्षेत्रीय कवरेज: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजनीति, समसामयिक मुद्दे और सामाजिक सरोकार।बीट्स: पॉलिटिकल एनालिसिस, क्राइम, हेल्थ, यूटिलिटी न्यूज और ग्राउंड डिजास्टर रिपोर्टिंग।अनुभव: 14+ वर्ष (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया)।पेशेवर यात्रा (Professional Experience)करियर की शुरुआत (2012): देहरादून में न्यूज चैनल से शुरुआत; उत्तराखंड विधानसभा चुनाव और केदारनाथ आपदा (2013) की लाइव कवरेज। 'लोकस्वामी' मैगजीन के लिए अहम कवर स्टोरीज।प्रिंट मीडिया (5 वर्ष): 'दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर/रिपोर्टर डेस्क और फील्ड रिपोर्टर के तौर पर काम।डिजिटल मीडिया (5 वर्ष): 'वनइंडिया-डेलीहंट' में यूपी-उत्तराखंड के चुनाव और बड़ी घटनाओं की कमान। उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल रेस्क्यू और धराली आपदा की ग्राउंड रिपोर्टिंग।शिक्षा और क्रेडेंशियल (Education & Credentials)पोस्ट ग्रेजुएशन: मास कम्युनिकेशन (नई दिल्ली)।ग्रेजुएशन: साइंस स्ट्रीम (जो उनकी खबरों को एक विश्लेषणात्मक और सटीक दृष्टिकोण देता है)।स्थानीय जुड़ाव: मूल निवासी उत्तरकाशी (उत्तराखंड), जिससे उन्हें पहाड़ी राज्यों की भौगोलिक और राजनीतिक परिस्थितियों की स्वाभाविक और प्रामाणिक समझ है।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


