होमक्राइमलखनऊ हिट एंड रन केस: पकड़ा गया आरोपी शाहनवाज, अनामिका से थी दोस्ती
क्राइम

लखनऊ हिट एंड रन केस: पकड़ा गया आरोपी शाहनवाज, अनामिका से थी दोस्ती

लखनऊ हिट एंड रन केस: पकड़ा गया आरोपी शाहनवाज, अनामिका से थी दोस्ती लखनऊ में दिनदहाड़े शाहनवाज नाम के आरोपी ने अनामिका नाम की युवती को पहले कार के बोनट पर घसीटा था और फिर टक्कर मारकर फरार हो गया था. आरोपी की उस युवती से द…

abplive.com के अनुसार16 सितंबर 2026 को 01:04 pm बजे
लखनऊ हिट एंड रन केस: पकड़ा गया आरोपी शाहनवाज, अनामिका से थी दोस्ती

सौजन्य से:- abplive.com

लखनऊ हिट एंड रन केस: पकड़ा गया आरोपी शाहनवाज, अनामिका से थी दोस्ती

लखनऊ में दिनदहाड़े शाहनवाज नाम के आरोपी ने अनामिका नाम की युवती को पहले कार के बोनट पर घसीटा था और फिर टक्कर मारकर फरार हो गया था. आरोपी की उस युवती से दोस्ती भी थी. अब पुलिस ने उसे हिरासत में लिया.

लखनऊ में हिट एंड रन मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने युवती को बीच सड़क पर कार से टक्कर मारने के मामले में आरोपी शाहनवाज को हिरासत में ले लिया है. फिलहाल जनेश्वर मिश्र चौकी पर उससे पूछताछ की जा रही है. लखनऊ में दिनदहाड़े शाहनवाज नाम के आरोपी ने अनामिका नाम की युवती को बोनट पर घसीटा था और फिर टक्कर मारकर भाग गया था.

ये घटना लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र की है, जहां जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास दोनों के बीच विवाद हुआ था. जिसके बाद उसने गाड़ी से कुचलने की कोशिश की. लखनऊ ईस्ट की डीसीपी दीक्षा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया, ''आज सुबह जनेश्वर मेश पार्क के सामने एक युवती को किसी कार के द्वारा टक्कर मारकर भाग जाने की घटना की सूचना मिली थी. जिसके बाद तुरंत ही पुलिस के द्वारा इस घटना का संज्ञान लिया गया. जब मौके पर पहुंचे तो जानकारी मिली कि दोनों ही पक्ष एक दूसरे के परिचित थे.

किसी बात पर आरोपी और युवती में हुआ था विवाद- डीसीपी

डीसीपी ने आगे कहा, ''किसी बात को लेकर उनमें विवाद हो गया था. विवाद के बाद लड़के और उसके कुछ दोस्त जो गाड़ी में थे लड़की को टक्कर मारकर चले गए थे. तुरंत मेडिकल जांच हुई. तहरीर प्राप्त करके हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा रजिस्टर्ड कराया जा रहा है. जो इसमें नामजद अभियुक्त हैं उसे डिटेन करके पूछताछ की जा रही है, उसके आगे की कार्रवाई की जाएगी.''

शाहनवाज ने पहचान छिपाकर दोस्ती के जाल में फंसाया!

अब इस केस में लव जिहाद का एंगल भी सामने आया है. आरोप है कि शाहनवाज ने एक साल से पहचान छिपाकर अनामिका को दोस्ती के जाल में फंसा रखा था. उसने अनामिका को अपना नाम यश ठाकुर बताया था और एक साल से प्रेम का नाटक किया था लेकिन आज (16 सितंबर) सुबह जनेश्वर मिश्र पार्क के पास उसकी पोल खुल गई. अनामिका ने शाहनवाज को जब दूसरी महिला के साथ देखा तो वहां विवाद खड़ा हो गया.

पुलिस ने गंभीर धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

पीड़िता ने विरोध जताया तो आरोपी ने उसे कार से ही रौंद दिया. जानकारी के मुताबिक बीच सड़क पर बेखौफ शाहनवाज ने पहले बोनट पर घसीटा. इस दौरान अनामिका कार रोकने के लिए चिल्लाती रही, लेकिन जब कार रोकी तो फिर उसे टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया. अब पुलिस ने इस मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें