होमक्राइमलखनऊ: बेटे-बहू की प्रताड़ना से परेशान बुजुर्ग पहुंचे गोसाईगंज थाने, पुलिस ने दी सुरक्षा
क्राइम

लखनऊ: बेटे-बहू की प्रताड़ना से परेशान बुजुर्ग पहुंचे गोसाईगंज थाने, पुलिस ने दी सुरक्षा

लखनऊ: बेटे-बहू की प्रताड़ना से परेशान बुजुर्ग पहुंचे गोसाईगंज थाने, पुलिस ने दी सुरक्षा बेटे-बहू से प्रताड़ित बुजुर्ग के पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें सम्मानपूर्वक बिठाया. घर जाकर बहू को चेतावनी देते हुए बेटे पर कानूनी कार्…

ETV Bharat के अनुसार24 अगस्त 2026 को 04:55 pm बजे
लखनऊ: बेटे-बहू की प्रताड़ना से परेशान बुजुर्ग पहुंचे गोसाईगंज थाने, पुलिस ने दी सुरक्षा

सौजन्य से:- ETV Bharat

लखनऊ: बेटे-बहू की प्रताड़ना से परेशान बुजुर्ग पहुंचे गोसाईगंज थाने, पुलिस ने दी सुरक्षा

बेटे-बहू से प्रताड़ित बुजुर्ग के पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें सम्मानपूर्वक बिठाया. घर जाकर बहू को चेतावनी देते हुए बेटे पर कानूनी कार्रवाई की.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 24, 2026 at 9:32 PM IST

लखनऊ: लखनऊ के गोसाईगंज थाने में पुलिस का मानवीय चेहरा देखने को मिला है. अपने ही बेटे और बहू की प्रताड़ना व दुर्व्यवहार से आहत होकर जब एक बेबस बुजुर्ग न्याय की गुहार लगाने थाने पहुंचे, तो पुलिस ने न सिर्फ उनका दर्द समझा बल्कि एक अभिभावक की तरह उन्हें सम्मान और सहारा दिया. थाना प्रभारी ने बुजुर्ग को अपने पास बिठाया, ढांढस बंधाया और पुलिस टीम को उनके घर भेजकर बहू को सख्त हिदायत दी और बेटे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की.

थाने पहुंचे बुजुर्ग की पुलिस ने सुनी पीड़ा: थाना गोसाईगंज क्षेत्र के रहने वाले एक बुजुर्ग अपने बेटे और बहू की आए दिन की प्रताड़ना और दुर्व्यवहार से तंग आ चुके थे. कोई सहारा न दिखने पर वह बेहद भावुक और लाचार अवस्था में गोसाईगंज थाने पहुंचे. उनकी हालत और आंखों में आंसू देखकर थाना प्रभारी ने संवेदनशीलता दिखाई. उन्होंने बुजुर्ग को कुर्सी पर आत्मीयता से बैठाया, पानी और चाय-नाश्ता कराया. जब बुजुर्ग थोड़े सहज हुए, तो पुलिस अधिकारियों ने बेहद अपनत्व के साथ उनकी पारिवारिक पीड़ा और पूरी समस्या सुनी. इसके बाद उनका लिखित प्रार्थना पत्र लिया गया.

घर पहुंचकर महिला दारोगा ने दी सख्त चेतावनी: मामले की गंभीरता को देखते हुए गोसाईगंज पुलिस ने एक पल की भी देरी नहीं की. बुजुर्ग को सम्मानपूर्वक सरकारी पुलिस वाहन में बैठाकर उनके घर भेजा गया. महिला उपनिरीक्षक सोनम राय और हेड कांस्टेबल सर्वेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. पुलिस टीम ने बुजुर्ग की बहू को कड़ी फटकार लगाते हुए सख्त चेतावनी दी कि यदि भविष्य में बुजुर्ग के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार, प्रताड़ना या बदसलूकी की गई, तो सीधे जेल भेजा जाएगा.

आरोपी बेटे पर शांतिभंग में कार्रवाई: बुजुर्ग की सुरक्षा सुनिश्चित करने और भविष्य में किसी भी अप्रिय विवाद को रोकने के लिए पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में निरोधात्मक कार्रवाई की. इसके साथ ही गोसाईगंज पुलिस ने पीड़ित बुजुर्ग को आश्वस्त किया कि वे अकेले नहीं हैं, पुलिस हर कानूनी मदद और उनकी सुरक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर है. एसीपी गोसाईगंज ऋषभ यादव ने बताया कि लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट आम नागरिकों और विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है.

यह भी पढ़ें- आगरा में CA पर केस, एक लाख करोड़ का काला धन विदेश भेजा, आयकर विभाग ने पांच दिन तक की थी पड़ताल

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें