लखनऊ में पूर्व सूबेदार की बेटी की गला रेतकर हत्या, पास में अचेत मिला सहपाठी, गिरफ्तार; बड़ी बहन ने देखा मंजर - lucknow excsubedar s daughter murdered classmate arrested
लखनऊ में पूर्व सूबेदार की बेटी की गला रेतकर हत्या, पास में अचेत मिला सहपाठी, गिरफ्तार; बड़ी बहन ने देखा मंजर लखनऊ के नरपतखेड़ा में 17 वर्षीय बीसीए छात्रा स्मृति पांडेय की गला रेतकर हत्या कर दी गई, उसका सहपाठी देवांश पाठक…

सौजन्य से:- Jagran
लखनऊ में पूर्व सूबेदार की बेटी की गला रेतकर हत्या, पास में अचेत मिला सहपाठी, गिरफ्तार; बड़ी बहन ने देखा मंजर
लखनऊ के नरपतखेड़ा में 17 वर्षीय बीसीए छात्रा स्मृति पांडेय की गला रेतकर हत्या कर दी गई, उसका सहपाठी देवांश पाठक अचेत अवस्था में मिला और उसे गिरफ्तार क ...और पढ़ें
HighLights
- लखनऊ के नरपतखेड़ा में 17 वर्षीय छात्रा स्मृति पांडेय की हत्या।
- सहपाठी देवांश पाठक अचेत मिला, पुलिस ने उसे किया गिरफ्तार।
- विवाद के बाद हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी है।
जागरण टीम, लखनऊ। पारा के नरपतखेड़ा में बुधवार दोपहर चार मंजिला मकान के प्रथम तल पर बने कमरे में गला रेतकर 17 वर्षीय स्मृति पांडेय की हत्या कर दी गई। पास में ही उसका सहपाठी अचेत मिला।
घटना के वक्त स्मृति के मां-बाप गांव गए थे, जबकि उसकी बड़ी बहन के कई बार आवाज देने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने हाथ डालकर दरवाजा खोला और कमरे में गई तो स्मृति का शव पड़ा था। बहन ने सूचना रिश्तेदारों और पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपित सहपाठी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, अमेठी के देवली निवासी पूर्व नायब सुबेदार शैलेन्द्र पाण्डेय का नरपतखेड़ा में चार मंजिला मकान है। वह वर्तमान में एनसीसी में कानपुर में तैनात हैं। मकान के भूतल पर किरायेदार रहते हैं, जबकि अन्य मंजिल पर शैलेंद्र का परिवार रहता है।
सोमवार शाम शैलेन्द्र पत्नी के साथ गांव गए थे। किरायेदार मंगलवार को अपने गांव गया था। बुधवार सुबह बेटी जाग्रति बीबीडी कॉलेज चली गई। घर पर बेटी स्मृति अकेले ही थी। स्मृति ने दो दिन पहले ही टीएस मिश्रा कॉलेज में बीसीए में दाखिला लिया था।
दोपहर में बड़ी बहन कॉलेज से घर लौटी तो मुख्य दरवाजा बंद था। आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला तो उसने स्मृति को फोन किया लेकिन काल रिसीव नहीं हुई। काफी प्रयास करने पर भी उत्तर नहीं मिला तो उसने किसी तरह हाथ डालकर घर का दरवाजा खोला और ऊपर कमरे में पहुंची।
खबरें और भी
दरवाजा खोलते ही उसके होश उड़ गए। कमरे की फर्श पर स्मृति लहूलुहान हालत में पड़ी थी। गले पर धारदार हथियार से रेते जाने के निशान थे। पास में ही एक चाकू पड़ा था। आलम नगर में रहने वाला दोस्त देवांश पाठक भी अचेत अवस्था में बगल में पड़ा हुआ था।
जागृति ने इसकी सूचना पिता और अन्य रिश्तेदारों को दी। कुछ ही देर में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पश्चिम कमलेश दीक्षित समेत अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। देवांश को प्राथमिक उपचार के लिए लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया।
फारेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद हुआ है। परिवार ने देवांश पर हत्या का आरोप लगाया है।
पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। साथ ही आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज भी जब्त की है। डीसीपी ने बताया कि विभिन्न बिंदुओं पर मामले की छानबीन की जा रही है।
विवाद के बाद हत्या की आशंका
पुलिस के मुताबिक मृतका और आरोपित पूर्व से परिचित हैं। उसने भी टीएस मिश्रा कॉलेज में बीसीए में दाखिला लिया था। आशंका है कि बुधवार को दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद ही उसने हत्या कर दी।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में तेंदुए के हमले में आठ साल के बच्चे की मौत हो गई

यूपी: चुनाव से पहले अखिलेश ने अयोध्या सीट पर चला दांव, ब्राह्मण सम्मेलन में पवन पांडेय से बोले-आप जीतकर आएंगे

चुनाव से पहले अखिलेश ने बदला PDA का फॉर्मूला? समझें यूपी में ब्राह्मण वोटों का गणित


