होमक्राइमलखनऊ: हिंदू युवा वाहिनी नेता धीरेन्द्र प्रताप सिंह का नहर में शव मिला, गोली मारकर हत्या
क्राइम

लखनऊ: हिंदू युवा वाहिनी नेता धीरेन्द्र प्रताप सिंह का नहर में शव मिला, गोली मारकर हत्या

लखनऊ: हिंदू युवा वाहिनी नेता धीरेन्द्र प्रताप सिंह का नहर में शव मिला, गोली मारकर हत्या महाराणा प्रताप चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह का नहर में शव मिलने से हड़कंप मच गया है, उनके शरीर में गोली लगी है इ…

ABP News के अनुसार30 अगस्त 2026 को 02:31 pm बजे
लखनऊ: हिंदू युवा वाहिनी नेता धीरेन्द्र प्रताप सिंह का नहर में शव मिला, गोली मारकर हत्या

सौजन्य से:- ABP News

लखनऊ: हिंदू युवा वाहिनी नेता धीरेन्द्र प्रताप सिंह का नहर में शव मिला, गोली मारकर हत्या

महाराणा प्रताप चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह का नहर में शव मिलने से हड़कंप मच गया है, उनके शरीर में गोली लगी है इसलिए इसे हत्या माना जा रहा है.

उत्तर प्रदेश लखनऊ के दक्षिणी जोन में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह का शव मिलने से सनसनी फैल गई. शनिवार को सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र से लापता हुए धीरेन्द्र प्रताप सिंह की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई थीं. अब उनका शव दुबग्गा क्षेत्र में नहर से बरामद किया गया है.

शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. शुरुआती तौर पर गोली मारकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि हत्या की वास्तविक वजह और घटना में शामिल लोगों के बारे में पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. अभी परिजनों ने किसी से रंजिश या कोई अन्य कारण नहीं बताया है.

यह भी पढ़ें: मोहन भागवत के बयान को संत समाज का समर्थन, महंत रवींद्र पुरी बोले- मुसलमान हमारे भाई

राजनीतिक संपर्कों को लेकर भी चर्चा

मृतक धीरेन्द्र प्रताप सिंह उन्नाव जनपद के फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के राजेपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्हें सरकारी सुरक्षा भी मिली हुई थी. धीरेन्द्र प्रताप सिंह पहले कुलदीप सिंह सेंगर के संपर्क में थे. इसके बाद कुलदीप सिंह के जेल जाने के बाद उनके संबंध मयंकेश्वर शरण सिंह से बताए गए. वहां भी कुछ अनबन होने के बाद वह अनिल राजभर के संपर्क में थे. हालांकि, इन राजनीतिक संपर्कों और हत्या के बीच कोई संबंध है या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. घटनास्थल और आसपास के इलाकों में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. पुलिस टीमें यह पता लगाने में जुटी हैं कि धीरेन्द्र प्रताप सिंह आखिरी बार किसके साथ थे और उन्हें नहर तक कैसे पहुंचाया गया. फिलहाल पुलिस हत्या की आशंका समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह सामने आने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: लखनऊ में 58 अवैध चेंबरों पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें